दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, बरसाए लात-घूंसे; पुलिस जांच में जुटी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलरामपुर रामानुजगंज 07 नवंबर 2025। जिले के बरियो चौकी क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव में क्रशर संचालकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक अर्धनग्न अवस्था में रस्सी और पाइप से बंधा हुआ नजर आ रहा है, जिसे कुछ लोग बेरहमी से लात-घूंसों से पीट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक क्रशर प्लांट में पोकलेन मशीन का ऑपरेटर है। आरोप है कि पेट्रोल-डीजल चोरी के शक में क्रशर संचालकों ने दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद एक युवक के हाथ-पैर बांध दिए गए और उसकी जमकर पिटाई की गई, जबकि दूसरे युवक के कपड़े उतरवाकर उससे पूछताछ की गई।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बरियो चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान कर ली गई है। बधिमा निवासी विनोद सारथी से फोन पर पूछताछ की गई, लेकिन वह डर के कारण शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं है। पुलिस ने उसे चौकी पर बुलाया है।

बलरामपुर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। उन्होंने कहा, “मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम भेलाई खुर्द के जिस क्रशर में हुआ, उसका संचालन अंबिकापुर के कुंडला सिटी निवासी दीपक अग्रवाल करते हैं। मारपीट में दीपक अग्रवाल और उनके साथी शामिल बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बाइक और ट्रक में भिड़ंत, सीएएफ जवान की हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोंडागांव 07 नवंबर 2025। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में जवान की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भिजवाया गया, वही मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस