पहलगाम हमले के कारण भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव टाला, नड्डा अभी पद पर बने रहेंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जम्मू-कश्मीर 29 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में तनावपूर्ण हालात हैं। पहलगाम की बायसरन घाटी में हुई बर्बर आतंकी वारदात के बाद बने हालात के कारण भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव फिलहाल कुछ दिनों के लिए टालने फैसला लिया है। फैसले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भी सहमति है। ऐसे में जेपी नड्डा फिलहाल भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे।

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण टला भाजपा का चुनाव
आतंकी हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद ही भाजपा नए सिरे से पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा करेगी। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश समेत चुनिंदा राज्यों में संगठन चुनाव व प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर भाजपा व संघ के बीच अंतिम दौर की चर्चा हो रही थी।

2019 से ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे नड्डा
गौरतलब है कि 2019 के आमचुनाव के बाद तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो गए थे। इसके बाद से ही जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।

राज्यों में अध्यक्ष के नाम पर बन जाएगी सहमति
संघ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भले ही अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा, मगर उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नाम पर सहमति बना ली जाएगी। हालांकि इसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के औपचारिक एलान के पहले ही की जाएगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के सभी शीर्ष नेता बुधवार तक दिल्ली में हैं और भाजपा नेता उनके संपर्क में हैं।

हर राज्य की अलग उलझन
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में संगठन चुनाव जरूरी है। पार्टी के सामने मुश्किल यह है कि मध्यप्रदेश को छोड़ कर इन राज्यों में जो भी अध्यक्ष बनेगा, उसी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लडऩा होगा। ऐसे में इन राज्यों में जातिगत समीकरण तय करना अहम है। मसलन गुजरात में पार्टी को आदिवासी मतदाताओं की चिंता है तो यूपी में पिछड़ी जाति के मतदाताओं की। इसके अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात और यूपी में पार्टी सत्ता में है। ऐसे में बतौर अध्यक्ष उसे ऐसे चेहरे की तलाश है जो सत्ता और सरकार में न सिर्फ संतुलन बैठा सके, बल्कि ओबीसी, आदिवासी वोटबैंक को भी साध सके।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल बंद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने खुफिया सूचना के बाद लिया फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जम्मू-कश्मीर 29 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में खुफिया सूचना के बाद 87 में से 48 पर्यटन स्थल बंद कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उमर सरकार ने यह फैसला लिया है। आतंकी हमलों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप