कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी,बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भुवनेश्वर में बारिश ने 63 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, उफान पर नदियां

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 सितम्बर 2021। गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा में आसमान से बारिश आफत बरसा रही है। गुजरात के राजकोट और जामनगर में भारी बारिश से पहली मंजिल तक मकान डूब गए हैं। राजकोट में स्कूल- कॉलेज बंद हैं। दिल्ली में भी बरिश से सोमवार को सब्जी मंडी क्षेत्र में एक घर गिर गया जिसमें दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बारिश ने 63 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केंद्रपारा जिले में दीवार ढहने से दो लोगों की मौत हुई है। राजस्थान के दस जिलों में तेज बारिश की आशंका में अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के राजकोट और जामनगर में रविवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण मकानों की पहली मंजिल तक पानी चढ़ गया है। राजकोट के कलेक्टर अरुण महेश ने भारी बारिश के कारण बढ़ते जलस्तर को देख स्कूल और कॉलेजों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जिले के धोराजी, पडाहरी, और गोंडल तालुका में लगातार बारिश और जलभराव के चलते आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं जामनगर के खिमराना गांव का बाढ़ के कारण जिले से संपर्क टूट गया है जबकि अलियाबादा गांव में भी कमर तक पानी भरने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बढ़ते जल स्तर के कारण कलवाड़ और ध्रोल तालुका में भी जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ा है। वडोदरा में तीन इंच की बारिश से शहर का अधिकतर हिस्सा जलमग्न हो गया।

ओडिशा: भुवनेश्वर में 195 मिमी बारिश

ओडिशा में भी मौसम विभाग ने बारिश के रौद्र रूप को देख बाढ़ के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में भुवनेश्वर में 195 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण भुवनेश्वर के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार 63 साल में पहली बार इतनी अधिक बारिश हुई है। इससे पहले नौ सितंबर, 1958 को भुवनेश्वर में 163 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई थी।

नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ा

भुवनेश्वर के विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन रहा है। इस कारण भारी बारिश की आशंका है जिस कारण बाढ़ की स्थिति बन सकती है। वहीं मौसम विभाग ने संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, सोनेपुर और बारगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बारिश के कारण  ब्राह्मणी समेत कई नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है।

महाराष्ट्र गोदावरी नदी का जल स्तर बढ़ा

गोदावरी नदी में भारी बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने लगा है। नासिक जिले में भारी बारिश के कारण नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास के क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। मौसम विभाग का कहना है कि नदी का जल स्तर जिस तरह से बढ़ रहा है उस अनुसार बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य की तैयारी भी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में कई और स्थानों पर नदियां उफना रही हैं जो खतरे की घंटी है।

Leave a Reply

Next Post

किसान आंदोलन से सड़क जाम पर NHRC सख्त, 9000 कंपनियों को नुकसान, दिल्ली-यूपी, हरियाणा और राजस्थान को भेजा नोटिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 सितम्बर 2021। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य ऑथोरिटीज को नोटिस जारी कर किसान आंदोलन पर रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने कहा कि उसे किसान आंदोलन को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की