अमेरिका में राहुल गांधी की भविष्यवाणी, बोले- अगले 3-4 विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा सफाया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 02 जून 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विदेशी दौरा हमेशा भारत की राजनीति में उफान लेकर आता है। वह आजकल अमेरिका की यात्रा पर है। यहां उन्होंने गुरुवार को एक स्वागत समारोह शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कभी पीएम मोदी को निशाना बनाया तो कभी उनकी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि अगले तीन-चार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा का सफाया कर देगी।  बता दें, राहुल गांधी छह दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं और बुधवार को भारतीयों के साथ उनकी पहली बातचीत थी जो पहले ही विवादों का केंद्र बन चुका है। नए संसद भवन पर अपनी टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता पर एक बार फिर विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, अब भाजपा का सफाया करने की बात कह दी है। 

मोदी पर लगातार हमलावर
राहुल गांधी गुरुवार को भारतीय अमेरिकी फ्रैंक इस्लाम द्वारा उनके लिए आयोजित एक स्वागत समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को गलहफहमी है कि भाजपा और आरएसएस का रथ इस तरह नहीं थम सकता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। राहुल ने कहा कि मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि आप देखेंगे कि अगले तीन या चार चुनाव हम भाजपा से लड़ेंगे और उनका सफाया होगा। 

मीडिया पीएम मोदी के ही गाएगी गुणगान
कांग्रेस नेता ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी आपको यह बता सकता हूं कि इन विधानसभा चुनावों में उनके लिए वास्तव में कठिन समय आने वाला है। हम उनके साथ वही करेंगे जो हमने कर्नाटक में किया है। राहुल ने भारत की मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आप भारतीय मीडिया से पूछेंगे तो वो यही कहेंगे कि नहीं ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। हालांकि, आप खुद ही देख सकते हैं, कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पर्याप्त बहुमत हासिल किया और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया।

भारत के लोगों का समर्थन नहीं साथ 
राहुल ने थिंक-टैंक समुदाय के सदस्यों और सांसदों से कहा कि भारतीय मीडिया वर्तमान में भाजपा का प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आप खुद देखें कि 60 प्रतिशत आबादी न तो भाजपा को वोट देती है और नहीं पीएम मोदी को। लेकिन वे चिल्ला-चिल्ला कर अपनी जीत को बताने में अच्छे हैं क्योंकि उनके पास साधन है। हालांकि, भारतीय आबादी का विशाल बहुमत उनका समर्थन करने वाला नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस भाजपा को हराने में कामयाब होगी। 

बता दें, इस साल के अंत में पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंगे, जो 2024 में महत्वपूर्ण आम चुनावों के लिए मंच तैयार करेंगे।

मोदी को हराना संभव नहीं
52 वर्षीय कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे का पुनर्निर्माण आसान नहीं होगा। यह मुश्किल होगा। इसमें समय लगने वाला है। हालांकि, हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भाजपा को हराने देंगे। उन्होंने कहा कि आप मीडिया से सुनेंगे कि मोदी को हराना असंभव है। इसमें से बहुत कुछ अतिशयोक्तिपूर्ण है। मोदी वास्तव में काफी कमजोर हैं। देश में भारी बेरोजगारी है। देश में महंगाई बढ़ गई है। ये सभी चीजें भारत के लोगों को बहुत बुरी तरह चुभती है। 

Leave a Reply

Next Post

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉकआउट मैचों में भारत का शानदार रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 जून 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच सात जून से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। वैसे तो टेस्ट में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की