सड़क हादसे से युवक की मौत, ईट से भरे वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 03 जुलाई 2024। जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत खरौद में ईट से भरा माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया है। घटना स्थल पर युवक की मौत हुई है। शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माजदा वाहन चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार कन्हैया यादव 30 वर्ष पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसो का रहने वाला है। वह आज सुबह करीबन 8 बेज खरौद से शिवरीनारायण अपने बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ़्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिए जिससे वह सड़क में जा गिरा और माजदा वाहन युवक के शरीर के ऊपर से निकल गई।

हादसे में उसके शरीर का हिस्सा सड़क पर निकला आया और मौके पर ही दम तोड दिया। परिजन भी मौके पर पहुंचे जहां रो रोकर बुरा हाल है। वही ग्रामीणों परिजनों में भारी आक्रोश है पिछले 3 घंटों से मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात की गई है लोगो को समझाईस दी जा रही है। 

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने शिवरीनारायण थाने में दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माजदा वाहन चालक को पुलिस हिरासत में लिए गया है। माजदा वाहन को जब्त किया गया है चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हाथरस भगदड़ कांड, मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हुई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 जुलाई 2024। हाथरस भगदड़ कांड का मामला इलाबाबाद हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। हाथरस में हुई भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस जनहित याचिका में 5 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी से सुप्रीम […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प