पंत के आईपीएल में 3000 रन पूरे, गिल-विराट के बाद तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी, संजू-रैना का रिकॉर्ड तोड़ा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 13 अप्रैल 2024। आईपीएल 2024 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। 168 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए डेब्यूटेंट जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 35 गेंद में 55 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 24 गेंद में 41 रन की पारी खेली। इस दौरान पंत ने नौ रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी बने। इसी के साथ वह तीन हजार आईपीएल रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। पंत ने 26 साल और 191 दिन के उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। वह छह दिन पहले यानी अगर सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगर यह उपलब्धि हासिल करते तो दूसरे स्थान पर काबिज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देते। विराट ने 26 साल और 186 दिन की उम्र में तीन हजार रन पूरे किए थे। पहले नंबर पर शुभमन गिल हैं। उन्होंने 24 साल और 215 दिन की उम्र में ही आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर लिए। 

पंत ने इस मामले में संजू सैमसन और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। सैमसन ने 26 साल और 320 दिन की उम्र में तीन हजार रन पूरे किए थे। वहीं, रैना ने 27 साल और 161 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर चुके 25 खिलाड़ियों में से पंत का स्ट्राइक रेट तीसरा सबसे बेहतर है। पंत का आईपीएल में मौजूदा स्ट्राइक रेट 148.55 का है। वहीं, इस मामले में उनसे आगे सिर्फ एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल है। डिविलियर्स का आईपीएल में 151.68 का स्ट्राइक रेट और गेल का 148.96 का स्ट्राइक रेट है।

पंत ने लखनऊ के खिलाफ अपनी 41 रन की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, जेक फ्रेजर ने 35 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। फ्रेजर केवल 22 साल के हैं और साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल में अगला बड़ा प्लेयर माना जा रहा था और डेब्यू पर इस तरह की पारी खेल उन्होंने खुद को साबित किया। इससे पहले लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे। आयुष बदोनी ने 35 गेंद में 55 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंद में 39 रन बनाए थे। कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। यह दिल्ली की छह मैचों में दूसरी जीत रही। इस जीत के साथ टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर आ गई। वहीं, लखनऊ की टीम चौथे स्थान पर लुढ़क गई है। दिल्ली का अगला मैच 17 अप्रैलक को गुजरात टाइटंस से है, जबकि लखनऊ की टीम 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी बोले- संविधान बदलने की लड़ाई लड़ रहे पीएम, सरकार में आते ही होगी जनगणना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बस्तर 13 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। ऐसें में जनता को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं का बस्तर दौरा हो रहा है। दोनों ही दलों के दिग्गज नेता चुनावी सभा कर बस्तर […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'