बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 घंटे से हो रही फायरिंग; DRG का एक जवान घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 26 नवंबर 2021 । बीजापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि मद्देड़ के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के बड़े लीडर मौजूद हैं. शुक्रवार की सुबह ही DRG के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था. जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगलों में शुक्रवार की सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पिछले 1 घंटे से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है. इस मुठभेड़ में DRG का एक जवान घायल बताया जा रहा है. जिसे साथी जवान घटनास्थल से निकालने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. घटना स्थल के लिए बीजापुर से बैकअप पार्टी को भी रवाना किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि मुखबिर से बीजापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि मद्देड़ के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के बड़े लीडर मौजूद हैं. ऐसे में शुक्रवार की सुबह ही DRG के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था. जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. ऐसे में सुरक्षाबलों ने भी जवाब में फायरिंग की. दोनों तरफ से हुई गोलीबार में एक जवान को भी गोली लगी है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों को भी काफी नुकसान हुआ है. फिलहाल नेटवर्क नहीं होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में आईटी की रेड: रेलवे के ठेकेदार के घर और दफ्तर में पहुंचे अफसर, दस्तावेजों की जांच जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 नवंबर 2021 । रायपुर में आयकर विभाग के छापे की खबर है। एक रेलवे ठेकेदार के घर और दफ्तर में शुक्रवार की सुबह अफसरों की टीम पहुंची है। अब दस्तावेजों और ठेकेदार की फर्म के टैक्सेशन की पूरी जांच की जा रही है। सूत्रों […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान