रायपुर में आईटी की रेड: रेलवे के ठेकेदार के घर और दफ्तर में पहुंचे अफसर, दस्तावेजों की जांच जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 नवंबर 2021 । रायपुर में आयकर विभाग के छापे की खबर है। एक रेलवे ठेकेदार के घर और दफ्तर में शुक्रवार की सुबह अफसरों की टीम पहुंची है। अब दस्तावेजों और ठेकेदार की फर्म के टैक्सेशन की पूरी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक देर शाम तक ये कार्रवाई जारी रहने की खबर है। डिपार्टमेंट को खबर मिली थी कि लंबे वक्त से टैक्स में बड़ी गड़बड़ी की जा रही है। पिछले 1 सप्ताह से रायपुर के कई कारोबारियों के ठिकानों में भी छापे पड़े हैं।

सुबह के वक्त खूफिया ढंग से IT की टीम विधानसभा रोड स्थित लेक्जोरा सोसाइटी के फ्लैट नंबर 102 में पहुंच गई। इसी फ्लैट में रेलवे और सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार अंकित अग्रवाल रहते हैं। पास ही उनका दफ्तर भी है। इनकम टैक्स के 10 से अधिक अफसर घर और ऑफिस की तलाशी ले रहे हैं। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। अफसर अग्रवाल के परिजनों से भी सोने-चांदी के जेवरात, कार और दूसरी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

ग्रीन पार्क टेस्ट का ग्रेटेस्ट मोमेंट:श्रेयस ने सेंचुरी के बाद हेलमेट चूमा, डेब्यू में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय बने; जानिए इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कानपुर 26 नवंबर 2021 । ग्रीन पार्क टेस्ट में श्रेयस अय्यर की सेंचुरी और रवींद्र जडेजा की फिफ्टी की बदौलत टीम इंडिया मजबूत पोजिशन में है। अय्यर ने 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। जडेजा ने 6 चौके लगाकर फिफ्टी पूरी […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च