‘ईश्वर आपको स्वस्थ जीवन प्रदान करें’, खरगे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 दिसंबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को आज उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं! सार्वजनिक जीवन की सेवा और समाज के गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने करोड़ों दिल जीते हैं। उनकी अब तक की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है।” वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण दौर में कांग्रेस को बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ाया और वह यूपीए सरकार की वास्तुकार थीं, जिन्होंने सभी के लिए कल्याण और देश के लिए तेजी से विकास किया। हम हर कदम पर उनके अमूल्य मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी हैं।

राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्! भारतीय जनमानस के अधिकारों की सशक्त ध्वनि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका त्याग, दूरदर्शिता व देश के प्रति समर्पण का भाव हम सभी को शक्ति प्रदान करता है। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुदीर्घ व निर्विघ्न जीवन प्रदान करें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘‘आदरणीय सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका समर्पण, त्याग और दूरदृष्टि कांग्रेस परिवार की मजबूती है। आप स्वस्थ और खुश रहें…मेरी यही प्रार्थना है।” सोनिया गांधी आज 77 साल की हो गई। वह दो दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय वह इस गठबंधन की अध्यक्ष थीं और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की भी प्रमुख रह चुकी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों ने की भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या, इससे पहले सागर साहू को भी उतारा था मौत के घाट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर छोटेडोंगर में भाजपा नेता की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक शीतला मंदिर में पूजा करने गए भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या की गई है। नक्सलियों ने आमदई माइंस को लेकर कोमल मांझी को चेतावनी दी थी। […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही