कोल ब्लॉक परिवहन के मामले में विपक्ष ने लगाया करोड़ो रूपये की अवैध वसूली का आरोप, जांच की मांग पर सीएम ने कहा – जरूरत नहीं, वाकआउट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रायगढ़ जिले में कोल ब्लॉक परिवहन का मामला जोर शोर से गूंजा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने दोगुने दर पर ठेका देकर निजी कंपनी से करोडों की अवैध वसूली की है। इसकी जांच सदन की कमेटी से कराने की मांग भाजपा विधायकों ने की। विभागीय मंत्री भूपेश बघेल ने किसी गड़बड़ी से इंकार करते हुए कहा की जांच की जरूरत नहीं है। इससे असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और वर्तमान सीएम भूपेश बघेल आमने सामने नजर आए। प्रश्नकाल में डॉ. रमन सिंह ने पूछा कि रायगढ़ जिले के पेलमा कोल ब्लॉक में परिवहन का ठेका किस कंपनी को किस दर पर दिया गया है। बतौर ऊर्जा मंत्री भूपेश बघेल ने जवाब में बताया कि खदान के अंदर और बाहर अलग अलग दर पर परिवहन होता है। रमन सिंह ने कहा कि जब एसईसीएल द्वारा 210 रुपए प्रति मीट्रिक टन हो सकता था तो 466 रुपए में क्यों निजी कंपनी को ठेका दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस कार्य में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सदन की कमेटी से जांच कराने की मांग की।

विभागीय मंत्री भूपेश बघेल ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया की गई थी, जिसमे पात्र कंपनी को ही ठेका दिया गया है इसलिए इसकी जांच की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री के जवाब से नाराज भाजपा विधायक अपने स्थान में खड़े होकर नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वाक आउट कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली बजट 2023-24: दिल्ली में बन रहे 29 फ्लाईओवर, आएंगी 1600 ई-बसें; दो साल में कचरे के पहाड़ का अंत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मार्च 2023। दिल्ली सरकार ने आज अपना नौवां बजट पेश किया. वित्तमंत्री के तौर पर कैलाश गहलोत ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट साफ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली को समर्पित कर रहा हूं. दिल्ली सरकार ने पिछले 8 सालों में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप