शाह बोले- नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है भारत, दुनिया को दिया कड़ा संदेश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गांधीनगर 01 सितंबर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत ने दुनिया को यह कड़ा संदेश दिया कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। शाह ने रविवार को गुजरात सरकार की डायल 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस), समर्पित जन रक्षक वाहन और पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की 217 करोड़ रुपये की आवासीय तथा गैर आवासीय आवास इकाइयों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट 112 देश की आंतरिक सुरक्षा, नागरिकों के अधिकारों, कानून-व्यवस्था और समय पर हर तरह की सुरक्षा प्रदान करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का विजन है। मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने दुनिया को यह बता दिया है कि देश की सेना और उसकी सीमाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान ने तीन बड़े हमले करने की गलती की
उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब कांग्रेस की सरकारों में बम धमाके होते थे और केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होती थी। राज्य सरकार कुछ करती तो ठीक, वरना कुछ नहीं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान ने तीन बड़े हमले करने की गलती की-उड़ी, पुलवामा और पहलगाम और तीनों ही बार मोदी ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादी घटना की साजिश रचने वाले आकाओं को सबक सिखाया और ऑपरेशन महादेव ने उन तीन आतंकवादियों को मार गिराया जिन्होंने इसे अंजाम दिया। 11 साल में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस को जमीनी स्तर पर लागू करने का काम किया।

गुजरात सीमा को दुश्मन के लिए अभेद्य बनाया
शाह ने कहा कि गुजरात देश के सबसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्यों में से एक है। चाहे गुजरात का समुद्री तट हो या कच्छ और बनासकांठा जिलों की सीमा, पिछली कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में ऐसी घटनाएं हुईं जिनसे देश की सुरक्षा पर कई सवाल उठे। मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार ने गुजरात की सीमा को दुश्मन के लिए अभेद्य किला बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान गुजरात सांप्रदायिक दंगों की सबसे अधिक घटनाओं वाला राज्य था। और अहमदाबाद में एक बार 250 दिनों से अधिक समय तक कर्फ्यू लगा रहा था। आज मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि गुजरात पूरे देश में कानून-व्यवस्था के मामले में नंबर वन बन गया है। गुजरात इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है कि जब सुशासन से प्रेरित नेतृत्व सत्ता में आता है तो कैसा बदलाव आता है। गुजरात ने सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर नियंत्रण किया है।

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 सितंबर 2025। बांद्रा स्थित राहुल नरैन कानल के घर बप्पा के आगमन ने बना दिया माहौल पूरी तरह श्रद्धा, मिलनसारिता और चमकते चेहरों से भरपूर। राज्य की सत्ताधारी पार्टी के सोशल मीडिया हेड और जाने-माने समाजसेवी कानल के गणपति पंडाल में इस […]

You May Like

सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब....|....भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग....|....गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान