सलमान खान और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 सितंबर 2025। बांद्रा स्थित राहुल नरैन कानल के घर बप्पा के आगमन ने बना दिया माहौल पूरी तरह श्रद्धा, मिलनसारिता और चमकते चेहरों से भरपूर। राज्य की सत्ताधारी पार्टी के सोशल मीडिया हेड और जाने-माने समाजसेवी कानल के गणपति पंडाल में इस बार पहुंचे भाईजान सलमान खान और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बप्पा के चरणों में शीश नवाने। कानल के लिए गणेशोत्सव सिर्फ घर की खुशियाँ नहीं, बल्कि समाज की सेवा भी है। उनकी आई लव मुंबई फाउंडेशन इस त्योहार को घर की दीवारों से बाहर ले जाती है जहाँ प्रसाद बनता है ज़रूरतमंदों का भोजन, मिट्टी की मूर्तियाँ देती हैं पर्यावरण प्रेम का संदेश और विसर्जन के साथ लगते हैं पेड़।

इस बार भी बप्पा के दरबार में यही समावेशी जज़्बा गूंजा। बांद्रा की गलियों में बंटा प्रसाद और पंडाल में आए ख़ास मेहमान। सलमान खान, जो कई बार कानल के साथ सामाजिक कामों में जुड़ चुके हैं, सबसे पहले बप्पा के आगे झुके। थोड़ी देर बाद ही डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी पहुंचे, बप्पा की आराधना करने।

Leave a Reply

Next Post

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रीमा कपानी का म्युज़िक एल्बम "तुम बिन जोगन" लॉन्च

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 सितंबर 2025। अरुण वासावड फिल्म्स और इकोड्रीम्स प्रोडक्शन यूएसए द्वारा प्रेजेंट म्युज़िक एल्बम “तुम बिन जोगन” को मुंबई में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इसकी रायटर डायरेक्टर प्रोड्यूसर रीमा कपानी हैं। एल्बम “तुम बिन जोगन के गीतकार, संगीतकार समर खान, सिंगर […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत