नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया के साथ विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कहा – ‘मुझे कोई शिकायत नहीं’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 मई 2023। बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ के लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर का अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ विवाद चल रहा है। आलिया ने पब्लिकली नवाज पर कई आरोप लगाए। हालांकि नवाज़ुद्दीन ने इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और केवल इतना कहा कि उन्हें अपने बच्चों के भविष्य और उनकी पढ़ाई की चिंता है। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नवाज ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नही है।

अब हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में नवाज ने जाहिर किया है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केवल यही चाहते हैं कि उनके बच्चे वापस स्कूल जाएं और पढ़ाई करें। अब ऐसा हो गया है और वह इसके लिए खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं। इसके अलावा, वह चाहते हैं कि लोग पॉजिटिविटी फैलाएं और इसे अपने लिए बनाए रखना चाहते हैं क्योंकि समाज में कोई भी निगेटिविटी बाहर नहीं जानी चाहिए। इसलिए, उसे कोई शिकायत नहीं है और वह चीजों के बारे में नकारात्मक नहीं होना चाहते हैं। 

इंटरव्यू के दौरान नवाज ने कहा, ‘अफवाहों का आप कुछ नहीं कर सकते। ऐसा पहले भी हो चुका है कि किसी को खलनायक बनाने के लिए किसी ने जानबूझकर एक अफवाह फैलाई। जिस तरह से अफवाह फैलती है, दूसरे भी जोड़ते रहते हैं आग में घी डालने और लोगों को विश्वास होने लगता है। जब तक सच्चाई सामने आती है, उसका करियर खत्म हो जाता है। हर कोई अपने खोल में है अगर एक की पिट रही है, तो सब मजे ले रहे हैं’। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार सुधीर मिश्रा की ‘अफवाह’ में नजर आए थे। जल्द ही वे जोगी रा सारा रारा में नजर आएंगे. हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। 

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2023 में 'धोनी फैक्टर' ने कैसे चेन्नई सुपर किंग्स को पावरहाउस बनाया, रवि शास्त्री ने बताई पूरी कहानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 मई 2023। एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ फिलहाल दूसरे स्थान पर है। आज यह टीम अपना इस सीजन का 12वां और कुल 55वां मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपक में खेलेगी। टीम […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी