हिमाचल के ताबो में माइनस 2 पर पहुंचा पारा, राजस्थान में सात डिग्री तक गिरा, कई जगह छाई रहेगी धुंध

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिमला/जयपुर/कोलकाता 09 नवंबर 2025। उत्तर भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल और राजस्थान में तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल में भी अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हिमाचल के ताबो में -2.0 और कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से आने वाले हफ्ते में पहाड़ी राज्यों समेत राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है। नवंबर के मध्य तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और कमी आने की संभावना है।

राजस्थान में सबसे ठंडा रहा सीकर
जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात राजस्थान के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। फतेहपुर में तापमान 7.4 डिग्री, अजमेर में 8.1 डिग्री, अलवर में 8.5 डिग्री, लूणकरणसर में 8.7 डिग्री, चूरू में 9.3 डिग्री, पिलानी में 9.5 डिग्री और झुंझुनूं में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर जिला अब भी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बना ऊपरी वायु चक्रवात कमजोर पड़ गया है, जिससे पूरे राजस्थान में शुष्क मौसम बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 

पश्चिम बंगाल में मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ी इलाकों में छा सकता है कोहरा
आईएमडी ने पश्चिम बंगाल में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और पहाड़ी इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। शनिवार को दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहाड़ी इलाकों में सबसे कम रहा। मैदान क्षेत्रों में बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में सबसे कम 15.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, आसनसोल में 15.8 डिग्री, कालिम्पोंग में 16 डिग्री और पुरुलिया में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

राजधानी कोलकाता में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार सुबह घटकर 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिसके बाद तीन दिनों तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

हिमाचल के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
हिमाचल में शनिवार को विभिन्न हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। शनिवार सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री सेल्सियस और ताबो में -2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शिमला में 9.0, सुंदरनगर में 8.5, भुंतर में 6.1, कल्पा में 1.5, धर्मशाला में 9.8, ऊना में 11.4, नाहन में 11.6, केलांग में 2.0, पालमपुर में 7.0, सोलन में 7.5, मनाली में 4.1, कांगड़ा में 8.6, मंडी में 9.1, बिलासपुर में 12.9, हमीरपुर में 9.2, जुब्बड़हट्टी में 10.6, कुफरी में 8.1, नारकंडा में 6.0, सराहन में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय इलाकों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में वाहन चालकों से एहतियात बरतने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Next Post

'भारत में कोई भी अहिंदू नहीं, सभी एक ही पूर्वज के वंशज', आरएसएस प्रमुख का बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बंगलूरू 09 नवंबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि भारत की जिम्मेदारी हिंदुओं की है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का उद्देश्य सत्ता पाना नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव के लिए हिंदू समाज को संगठित करना है। भागवत ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप