34 आत्मघाती हमलावर 400 किलो RDX लेकर मुंबई में घुसे, 34 वाहनों में लगाए मानव बम, दी धमकी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 06 सितंबर 2025। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक भयावह खतरे का सामना करना पड़ रहा है। एक अज्ञात caller ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर धमकी दी है कि शहर में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनमें कुल 400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक सामग्री रखी गई है। इस धमकी में कहा गया है कि ये आत्मघाती हमलावर पूरे मुंबई को दहला देने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने इस गंभीर खतरे को लेकर पूरे शहर और राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ा रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले caller ने खुद को ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक आतंकवादी संगठन का सदस्य बताया है। इस संगठन के हवाले से यह दावा भी किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं।

सुरक्षा अधिकारी फिलहाल धमकी की सच्चाई और caller की पहचान पता लगाने में जुटे हुए हैं। मुंबई पुलिस ने धमकी के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और राज्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। यह घटना अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख त्योहारी अवसर से ठीक पहले सामने आई है, जिससे सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है। पुलिस नागरिकों से अपील कर रही है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

मुंबई पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी इलाके में विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस धमकी के बाद मुंबई में सुरक्षा के नाम पर सख्ती बढ़ गई है और सभी सुराग जुटाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी को 8 साल बाद समझ आई अपनी गलती, राहुल ने पुराने GST ट्वीट किए शेयर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 सितंबर 2025। भारत सरकार ने हाल ही में GST में बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत अब GST की दरें केवल 5% और 18% रह जाएंगी। 12% और 28% के स्लैब को खत्म कर दिया गया है। ये नए नियम 22 […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी