बिहार को मिला ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024’, 14वें वैश्विक खेल शिखर सम्मेलन में मिला पुरस्कार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 01 दिसंबर 2024। बिहार को ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024’ मिला है। देश की प्रतिष्ठित संस्था  फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) की ओर से बिहार ‘इमर्जिंग स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया। यह 14वें वैश्विक खेल शिखर सम्मेलन का हिस्सा है। शनिवार शाम को दिल्ली स्थित फिक्की के कमीशन हॉल में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने पुरस्कार ग्रहण किया। खेल के क्षेत्र में बिहार की निरंतर बढ़ती भागीदारी, बेहतर प्रयास और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के बेहतर और सफल आयोजन के मद्देनजर बिहार को इस वर्ष  इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 के लिए चुना गया है। खेल और खेल उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों के निर्णायक मंडल द्वारा इस सम्मान के लिए व्यक्ति और राज्य को चुना जाता है। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष प्रो कबड्डी लीग के सह संस्थापक चारु शर्मा हैं।

निर्णायक मंडल में यह लोग हैं शामिल

बिहार खेल प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि  खेल और खेल उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों के निर्णायक मंडल द्वारा इस सम्मान के लिए व्यक्ति और राज्य को चुना जाता है। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष प्रो कबड्डी लीग के सह संस्थापक चारु शर्मा हैं। प्रसिद्ध खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली,जीएमआर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष पी के एस सागर ,मानव रचना समूह के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महाप्रबंधक अमृत माथुर, एसएआई के कार्यकारी निदेशक मंजूश्री दयानंद ,ड्रीम 11 के कॉर्पोरेट मामले समूह जनरल काउंसल के अध्यक्ष दीपक जैकब, खेल पत्रकार एंकर सोनाली चंदर, चारु शर्मा, जूरी की अध्यक्ष – सह संस्थापक पीकेएलविजय लोकपल्ली – खेल पत्रकारपी के एस वी सागर – अध्यक्ष, जीएमआर स्पोर्ट्सडॉ. अमित भल्ला – उपाध्यक्ष, मानव रचना समूहअमृत माथुर – पूर्व महाप्रबंधक, भारतीय क्रिकेट टीममंजूश्री दयानंद – कार्यकारी निदेशक, एसएआईदीपक जैकब – अध्यक्ष, कॉर्पोरेट मामले समूह जनरल काउंसल, खेल एंकर पत्रकार शामिल हैं ।

Leave a Reply

Next Post

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए गठबंधन से किया इनकार, INDIA ब्लॉक को लगा बड़ा झटका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 दिसंबर 2024। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पार्टी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन नहीं करेगी, जिससे विपक्षी दल […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान