21 एयरपोर्ट वाला प्रदेश बनने जा रहा है यूपी, सिंधिया बोले- एयर कनेक्टिविटी के लिए हरसंभव मदद के लिए तैयार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 12 फरवरी 2023। उत्तर प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट्स के विकास में केंद्र सरकार हरसंभव मदद के लिए तैयार है। सिंधिया यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन शनिवार को ‘सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश : द इमजिंर्ग ऑपर्च्युनिटी’ विषय पर विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान तीन कंपनियों के साथ 680 करोड़ रुपये के एमओयू भी किए गए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने हमेशा से भारत को नई राह दिखाई है। भारत के विकास में उत्तर प्रदेश का हमेशा अहम योगदान रहा है और यह आगे भी बरकरार रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हो चुका है।  केंद्रीय मंत्री ने यूपी को निवेश के लिए सबसे अनुकूल स्थान बताया। उन्होंने कहा कि 6 साल में यूपी में जिस तरह से कार्य हुआ, वह सभी को चौका रहा है। रोड कनेक्टिविटी की बात हो या सिविल एविएशन की, यूपी ने हर क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। ज्योतिरादित्य ने कहा कि जिस प्रदेश में कभी मात्र 2 एयरपोर्ट हुआ करते थे, वहां आज 9 हवाई अड्डे चालू हैं। 

10 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं और 2 एयरपोर्ट के लिए जमीन देखने का काम शुरू हो गया है। इस तरह उत्तर प्रदेश सिविल एविएशन के सेक्टर में निवेश के लिए सर्वाधिक पसंदीदा स्थल है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिविल एविएशन का क्षेत्र असीम संभावनाओं वाला है।  सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर इन्वेस्ट इंडिया के सीईओ दीपक बागला, वाईआईएपीएल (यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड) के चेयरमैन डेनियर बर्चर, एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह, बेल्जियम के पूर्व उप प्रधानमंत्री व यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस पीटर्स, कापा इंडिया के सीईओ कपिल कौल आदि ने भी यूपी को निवेश का अनुकूलतम स्थान बताया।

एटीएफ पर वैट कम करने की प्रक्रिया पूरी करना सराहनीय

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यूपी ने एयर ट्रैफिक फ्यूल (एटीएफ) पर वैट को कम करने की प्रक्रिया को डेढ़ माह में पूरा किया, जोकि काफी सराहनीय है। यूपी ने एविएशन फ्यूल पर वैट को 30 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया।

अपर मुख्य सचिव गोयल की तारीफ की
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री एसपी गोयल के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने मंच से कहा कि वह पर्दे के पीछे रहकर विकास कार्यों को तेजी से गति दे रहे हैं।

आकासा एयर की ऑपरेशन हेड ने साझा किए अनुभव
अकासा एयर की हेड ऑफ ऑपरेशन नीलू खत्री ने कहा कि छह माह पहले अकासा के नाम को कोई नहीं जानता था। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन किया और बिना किसी परेशानी के उन्हें शीघ्र लाइसेंस मिल गया। 8 माह पहले उनके बेड़े में दो एयरक्राफ्ट थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 16 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

कोश्यारी की जगह रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने 13 राज्यों में की नई नियुक्तियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 12 फरवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप