हार्दिक पांड्या ने पहले टी20 में बनाए दो रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ग्वालियर 07 अक्टूबर 2024। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पछाड़ दिया है। हार्दिक ने बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में पहले टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के के साथ मैच समाप्त करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ ही वह भारत के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मैच के दौरान हार्दिक ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6.50 की इकॉनमी रेट से अपने चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। बाद में 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्दिक ने 16 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 * रन बनाकर शानदार फिनिशिंग की। उनके रन 243.75 की स्ट्राइक रेट से आए। अपनी पारी के दौरान पांड्या ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। इसमें विकेटकीपर के सिर के ऊपर से नो-लुक रैंप शॉट भी शामिल था। ऑलराउंडर ने शॉट खेलते समय अपने खास आत्मविश्वास और स्वैगर का परिचय दिया, अपनी ताकत और बल्ले पर इतना भरोसा किया कि उन्हें पता था कि गेंद किसी भी तरह बाउंड्री की ओर जा रही है।

अब हार्दिक ने भारत के लिए टी20आई मैच में कुल पांच बार छक्का लगाकर मैच समाप्त किया है, जिससे उन्होंने विराट के चार बार ऐसा करने के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही अपने एक विकेट के साथ, पांड्या (87 विकेट) ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (86 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए सबसे छोटे प्रारूप में भारत के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने 96 विकेट लिए हैं, लेकिन वह लम्बे समय से टीम से बाहर हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत की सुरक्षा के लिए एकजुटता की आवश्यकता: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आह्वान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2024। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने 5 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसमें उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि हमें भाषा, जाति […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत