अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर : एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, इन यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 मई 2022। दुनिया के सबसे अमीर व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदा है और अब उनकी नजर इस लोकप्रिय सोशल साइट से कमाई पर है। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया है कि किन यूजर्स से वह पैसा लेना चाहते हैं। 
ट्विटर का सशुल्क करने का इरादा नया नहीं है। अभी भी इसकी प्रीमियम सेवा यानी ट्विटर ब्लू के लिए पैसा लिया जाता है। मस्क ने अपने ट्वीट में संकेत दिया है कि ट्विटर के व्यावसायिक व सरकारी यूजर्स के लिए मामूली शुल्क तय किया जा सकता है, लेकिन आम उपयोगकर्ताओं के लिए यह पहले की तरह मुफ्त रहेगा। 

मामूली फीस पर मिलती है ट्विटर ब्लू सेवा
ट्विटर में फीस आधारित सेवाएं कोई नया एलान नहीं है। वर्तमान में दी जा रही ट्विटर ब्लू सेवा भी फीस आधारित है। मामूली मासिक शुल्क के आधार पर यह ट्विटर के खास फीचर व ऐप की सुविधा इसकी सदस्यता लेने वालों को प्रदान की जाती है। हालांकि यह सुविधा अभी अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है। दुनियाभर में सरकारी व व्यावसायिक यूजर्स का भी बड़ा वर्ग है, जो ट्विटर का इस्तेमाल करता है। वह शुल्क लगाए जाने से प्रभावित होगा। 

ट्विटर में बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहे मस्क
मस्क ने बीते दिनों 44 अरब डॉलर में इस सोशल साइट को खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क अब ट्विटर में बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से सबसे अहम बदलाव का संकेत मंगलवार को उन्होंने सरकारी व व्यावसायिक लोगों के लिए शुल्क की व्यवस्था लागू करने का इरादा प्रकट कर कर दे दिया।  ट्विटर को खरीदने के एलान के बाद एलन मस्क ने कहा था कि मुक्त अभिव्यक्ति किसी भी लोकतंत्र के लिए जरूरी है।  ट्विटर एक डिजिटल टाउन स्क्वायर है, यह मानवता के भविष्य पर चर्चा  का बड़ा मंच है। 

Leave a Reply

Next Post

केएफसी के साथ मनाया 'दिल-वाली' दिल्ली के अनोखेपन का जश्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 04 मई 2022। ब्रैंड के देश भर में मौजूद ख़ास स्वाद और विकास की तरफ बढ़ते कदमों को मज़बूत करते हुए केएफसी इंडिया ने केएफसी बकेट कैनवस कैंपेन के साथ अपने 600 रेस्टोरेंट पूरे होने के ऐतिहासिक मौके का जश्न मनाया। देश भर के युवा […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला