आत्महत्या पर अंकुश को संसदीय समिति की सलाह- असफल युवाओं को काउंसलिंग की व्यवस्था करे मंत्रालय

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 अगस्त 2023। छात्रों में आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए संसदीय समिति ने स्वास्थ्य मंत्रालय को छात्रों की काउंसलिंग की सलाह दी है।  समिति ने मंत्रालय को अपनी 24×7 हेल्पलाइन के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने वाले युवाओं को परामर्श देने का प्रावधान करने की सिफारिश की है। समिति ने आत्महत्या के कारणों पर नजर रखने के तरीकों को मजबूत करने और उनकी संख्या में कमी लाने की सिफारिश की। समिति ने इस बात पर दुख जताया कि भारत में छात्रों व बेरोजगार युवाओं की आत्महत्याओं की संख्या सबसे अधिक है। किसानों की तुलना में अधिक छात्रों ने आत्महत्या की है, लेकिन किसानों की आत्महत्या को राष्ट्रीय संकट कहा गया है। हालांकि, शायद ही इस पर किसी का ध्यान गया हो।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाएं जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्रियां- संसदीय पैनल
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने डाटा और साक्ष्य आधारित नीतियों के निर्माण में मदद के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्रियां स्थापित करने की सिफारिश की। समति ने तंबाकू उत्पादों पर कर बढ़ाने का भी सुझाव दिया है। इससे खपत कम होगी और बीमारियों का खतरा कम होगा।

कोविड बाद के स्वास्थ्य प्रभावों के आकलन के लिए हो सर्वेक्षण : स्वास्थ्य से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने कहा कि जनता के महामारी के प्रभाव का आकलन करने के लिए कोविड बाद मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए। अपनी 148वीं रिपोर्ट में समिति ने कहा कि महामारी के चलते बच्चों, किशोरों में तनाव बढ़ा है। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक-सामाजिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। 

Leave a Reply

Next Post

चंद्रमा की सरहद छूने को पूरी तरह तैयार चंद्रयान-3, आज चांद की कक्षा में पहुंचने की करेगा कोशिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 अगस्त 2023। चंद्रमा की तरफ तेजी से बढ़ता चंद्रयान-3 उसकी सरहद में पहुंचने को तैयार है। चंद्रयान-3 धरती से चांद के बीच दो-तिहाई से अधिक दूरी तय कर चुका है और शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश करेगा। चंद्रयान-3 […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर