भोजपुरी सुपर स्टार प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित लेकर आ रहे हैं अपनी नई फिल्म “सास की सगाई”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा

मुंबई 10 दिसंबर 2024। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सामाजिक और मनोरंजक फिल्मों के लिए प्रसिद्ध सुपरस्टार प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री पायस पंडित जल्द ही एक नई सामाजिक फिल्म “सास की सगाई” लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म एभीईओ फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले बन रही है। फिल्म के निर्माता अनिल कुमार और निर्देशक रितेश ठाकुर हैं। फिल्म को लेकर निर्माता अनिल कुमार ने बताया कि “सास की सगाई” न केवल एक मनोरंजक फिल्म है, बल्कि यह पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को लेकर कई अहम संदेश देती है। फिल्म का निर्देशन और कहानी दोनों ही दर्शकों को बांधे रखने का वादा करते हैं। फिल्म के संगीत और संवादों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे यह सभी वर्गों के दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो सके। उन्होंने आगे कहा कि“सास की सगाई” एक ऐसी फिल्म होगी जो हंसी के साथ-साथ सामाजिक पहलुओं को भी उजागर करेगी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सामाजिक और पारिवारिक फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए, यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। “सास की सगाई” को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ रहा है।

सुपरस्टार प्रिंस सिंह राजपूत ने अपनी आगामी फिल्म “सास की सगाई” को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, “यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का काम करती है। फिल्म की कहानी बेहद अनोखी और नई है। इसमें बुजुर्गों के जीवन और पारिवारिक संबंधों के बीच संतुलन को दिखाया गया है, जो दर्शकों को हंसी और भावनाओं से भर देगा। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने आगे कहा, “निर्देशक रितेश ठाकुर और हमारी पूरी टीम ने इस फिल्म को लेकर बहुत मेहनत की है। यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है, जिसमें हर दर्शक को कुछ न कुछ खास मिलेगा। मैं अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे इस फिल्म को देखें और इसे अपना प्यार दें। पायस पंडित ने अपनी फिल्म “सास की सगाई” को लेकर अपनी उत्सुकता और खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “यह फिल्म एक अनोखी और मजेदार पारिवारिक कहानी पर आधारित है, जो हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ेगी। इसमें सामाजिक संदेश के साथ हास्य का बेहतरीन मिश्रण है। फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद गर्व महसूस कर रही हूं।” उन्होंने आगे कहा कि यह कहानी समाज के पारंपरिक रिश्तों को एक नए दृष्टिकोण से पेश करती है। “हमने फिल्म में हर किरदार को ऐसा बनाया है, जिससे दर्शक खुद को जोड़ सकें। मुझे यकीन है कि यह फिल्म सभी के दिलों में जगह बनाएगी। 

गौरतलब है कि “सास की सगाई” की कहानी एक ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार में सबको खुश और आत्मनिर्भर देखकर निश्चिंत है। उनके बेटे-बहू सुखी और सम्पन्न हैं। फिल्म की कहानी उनके जीवन में आने वाले नए मोड़ और उनकी शादी की अनोखी स्थिति को दिखाती है। यह फिल्म हंसी-मजाक और सामाजिक संदेशों से भरपूर होगी, जो दर्शकों को हंसाएगी और गहरे सामाजिक मुद्दों पर सोचने को प्रेरित करेगी। फिल्म के डीओपी (कैमरामैन) प्रमोद पाण्डेय, लेखक मनोज कुशवाहा, संगीतकार रितेश ठाकुर और पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) रंजन सिन्हा हैं, जबकि फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के साथ लोटा तिवारी, प्रिया वर्मा, हर्षित ठाकुर, पल्लवी गिरी, राज मौर्या, नमिता, अरविंद शर्मा, विनोद शर्मा हैं।  तो तैयार हो जाइए, इस अनोखी कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए!

Leave a Reply

Next Post

धान खरीदी में अव्यवस्था दूर करने कांग्रेस ने ब्लॉकों में दिया धरना

शेयर करेपीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की मुख्यमंत्री को चुनौती एक पंचायत बताये जहां भुगतान का काऊंटर खोला हो पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज मोहला में शामिल हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 दिसंबर 2024। किसानों को धान बेचने में हो […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर