‘थलाइवा’ के जन्मदिन पर देश के पीएम मोदी ने दी एक्टर को बधाईं, इन स्टार्स ने भी रजनीकांत को किया बर्थडे विश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक रजनीकांत को भला कौन नहीं जानता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो स्टार्स की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। साउथ के स्टार्स को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। मगर इनमें से रजनीकांत का नाम उस मुकाम पर है जहां तक पहुंच पाना हर स्टार के बस की बात नहीं। रजनीकांत ने स्टारडम के स्तर को एक नई उंचाई दी है।  साउथ में रजनीकांत को भगवान तक का दर्जा मिला हुआ है और आज इसी मेगास्टार का जन्मदिन है।  एक्टर 12 दिसंबर, 2020 को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इस खास मौके पर उनको सोशल मीडिया पर फैन्स, फ्रेंड्स और करीबी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए खास मेसेज लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है – प्यारे रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं! आप लंबी और स्वस्थ जिंदगी जिएं। रजनीकांत सिर्फ सिनेमा प्रेमियों के ही चहेते नहीं बल्कि राजनीति में भी उनका काफी नाम है। हाल ही में उन्होंने अनाउंसमेंट की थी कि जल्दी ही वह अपनी पार्टी लॉन्च करने वाले हैं और 2021 का चुनाव भी लड़ेंगे।

इतना ही नहीं ऐक्टर-पॉलिटिशन शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ‘थलाइवा’ को जन्मदिन पर  शुभकामनाएं दी हैं।

एआर रहमान ने भी उनके फैन्स की तरफ से कॉमन डिस्प्ले पिक्चर ट्वीट की है। इसमें सुपर स्टार रजनीकांत के नए-पुराने कई लुक्स हैं।

रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही उनके घर के बाहर फैन्स का हुजूम आ गया है। लगातार ये भीड़ भी बढ़ती जा रही है और उनका क्रेज भी बढ़ता दिख रहा है। सभी रजनीकांत की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिख रहे हैं।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि रजनी का पोस्टर लिए खड़े लोग उनके प्रति अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। कई तो ऐसे भी हैं जिन्होंने उनके चेहरे की टीशर्ट पहन रखी है। सभी रजनी के बर्थडे पर उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं खबरे ये भी हैं कि रजनीकांत अपने जन्मिदन के मौके पर घर पर मौजूद नहीं हैं। उनके एक करीबी की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में खुलेंगे 100 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने चिरमिरी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया शुभारंभ चिरमिरी में मेडिकल कालेज स्थापना के लिए भी तैयार होगा प्रस्ताव छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर / चिरमिरी 11 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर चिरमिरी के गोदरीपारा में नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ किया। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप