अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: दुकानों के शटर, शेड और छज्जे तोड़े गए, नैला के मुख्यालय बनने के बाद पहली बार कार्रवाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 04 अप्रैल 2023। जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय की बेतरतीब बसाहट को ठीक करने के लिए यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार की सुबह 6 बजे नैला नगर पालिका क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की टीम बेजा कब्जा हटाने के लिए पहुंच गई। राजस्व, नगरपालिका और पुलिस विभाग के कर्मचारी कचहरी चौक पर सड़क किनारे बने दुकानों पर कार्रवाई कर रहे हैं। कचहरी चौक से विवेकानंद मार्ग पर कई बड़े दुकानों के शटर और छज्जे भी गिरा दिए गए हैं। मौके पर कोई अप्रिय हालात न बनें, इसलिए यहां भारी पुलिस बल तैनात है। स्थानीय रहवासियों ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को सही बताया है कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाएं।

नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि नैला नगर पालिका क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। सड़क किनारे बनी दुकान के साथ-साथ पार्किंग की जमीन को भी कई व्यवसायियों ने अपने कब्जे में ले रखा है, जिसके कारण शहर की सड़क, नालियां और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पालिका को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर कई बार मांग उठती रही है और अब कलेक्टर ने सभी सड़कों के निरीक्षण के बाद रोडमैप तैयार कर लिया है।

जिला प्रशासन की मदद से प्रथम चरण में बेजा कब्जा हटाया जा रहा है और आगे जिला मुख्यालय के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। यहां कई व्यापारियों को एक माह पहले अवैध कब्जा हटाने के लिए जिला प्रशासन ने अल्टीमेटम दिया था और शासकीय भूमि की जद को चिन्हांकित किया था, इसके बावजूद कुछ व्यवसायियों ने आदेश की अनदेखी की। ऐसे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं सड़क किनारे गुमटियों में दुकान चलाने वाले दुकनदार उचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

स्ट्रीट फूड की पैकिंग पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका: कहा- अखबार और प्रिंटेड पेपर में परोसा जा रहा खाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 04 अप्रैल 2023। होटल, स्ट्रीट फूड के स्टॉलों में अखबार या दूसरे प्रिंटेड पेपर्स में खाने-पीने का सामान परोसे जाने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि, अखबार या अन्य प्रिंटेड पेपर में रखकर खान-पान की चीजें […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान