वेब श्रृंखला ‘बजाओ’ से अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं रफ़्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई। 26 अगस्त 2023।  मशहूर सिंगर और रैपर रफ्तार जियो स्टूडियोज़ की आनेवाली वेब श्रृंखला ‘बजाओ’ से अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे है। अपने किरदार में ढलने के लिए रफ्तार ने सेट पर लोगों से बात करना भी बंद कर दिया था, वह काफी चुपचाप रहते थे इसबारे में उनसे पूछने पर वह कहते है कि, “मैं सेट पर अपना टेक देने के पहले या उसके बाद भी, किसिसे कुछ बात किए बिना चुपचाप एक कुर्सी पर बैठे रहकर बस बाकी के किरदारों के टेक देखता रहता। उनको समझनेकी कोशिश करता जिससे मुझे मेरे किरदार में सहज ढलने में मदद होती थी। वह आगे कहते हैं कि,  ”इस शो के लिए मेरी जिंदगी से काफी  रेफरेंस लिया गया है।  माना की थोड़ी चीज़े अतिरंजित हैं लेकिन मुश्किलों का सामना मैंने भी किया है, उदास मैं भी रह रहा हूं, मस्ती मैं भी करता ही हूं, म्यूजिक से तो मुझे बहुत ही प्यार है तो यह किरदार मेरे खुद से बहुत दूर नही था।”

     शिव वर्मा और सप्तराज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित, ‘बजाओ’ एक कॉमेडी वेब सिरीज है, जिसकी कहानी तीन लड़के, एक बिंदास लड़की और एक रैपर के इर्दगिर्द घुमती है तथा पंजाबी हिपहॉप संगीत और रोमांचक रैप के तड़के के साथ  हास्यजनक मनोरंजन की सैर कराती है। बजाओ यह वेब श्रृंखला जिओ सिनेमा पर 25 अगस्त से दिखाई जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

हर चेहरे के पीछे होता है मकसद: शाहरुख खान

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 अगस्त 2023। बॉलीवुड के रोमांस किंग यानी शाहरुख खान और उनके जवान के लुक ने प्रीव्यू के लॉन्च के बाद से ही दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। जहां, प्रीव्यू ने पहले ही दर्शकों को नए लेवल के एक्शन्स की झलक […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला