हर चेहरे के पीछे होता है मकसद: शाहरुख खान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 अगस्त 2023। बॉलीवुड के रोमांस किंग यानी शाहरुख खान और उनके जवान के लुक ने प्रीव्यू के लॉन्च के बाद से ही दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। जहां, प्रीव्यू ने पहले ही दर्शकों को नए लेवल के एक्शन्स की झलक दिखाई है, वहीं जवान को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले एलिमेंट्स में से एक शाहरुख के अलग-अलग अवतार हैं, जिसे लेकर सभी के बीच उत्सुकता बढ़ गयी है कि आखिर उनके हर एक लुक के पीछे की कहानी होगी। “जवान” में शाहरुख खान के सभी अवतारों को एक सिंगल फ्रेम में मिलाकर, नया पोस्टर आज पेश किया गया है, जो फ़िल्म से पांच अलग-अलग दिखने वाले रूपों को शानदार तरीके से पेश कर रहा है। जिस खूबसूरत तरीके से शाहरुख इन अलग-अलग अवतारों के बीच बेहद आसानी से बदलाव करते हैं, वह उनकी शानदारवेर्सटिलिटी प्रतिभा का सबूत है। “जवान” बीना किसी शक दर्शकों को शाहरुख के अलग-अलग वर्जन से परिचित कराने के लिए तैयार है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है। ‘जवान’ एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

कासाग्रैंड ने सौरव गांगुली के साथ साझेदारी की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 अगस्त 2023। दक्षिण भारत के सबसे बड़े डेवलपर्स में से एक, कासाग्रैंड ने आज क्रिकेट के लीजेंड सौरव गांगुली को अपना राष्ट्रीय ब्रैंड ऐम्बैसडर बनाया है। यह घोषणा नए भौगोलिक क्षेत्रों में कंपनी की बेहद महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं का हिस्सा है। दक्षिण भारत की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले