लोकसभा चुनाव को लेकर संजय दत्त का रिएक्शन आया सामने, पिता रह चुके हैं मुंबई से सांसद और मंत्री

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 अप्रैल 2024। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने लोकसभा चुनाव में उतरने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। खबरें सामने आ रहीं थी कि संजय दत्त हरियाणा से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अभिनेता ने इन खबरों का खंडन करते हुए साफ कहा कि वह राजनीति में फिलहाल नहीं आ रहे हैं। संजय दत्त ने एक्स पर लिखा, ”मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें।

बता दें कि इससे पहले  सूत्रों के हवाले से खबर थी कि अभिनेता हरियाणा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।  कांग्रेस पार्टी हाईकमान संजय दत्त के नाम पर राजी हो गया है। बता दें कि उनके पिता सुनील दत्त मुंबई से सांसद और मंत्री रह चुके हैं उनकी बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं वहीं अब खबर है कि  वह करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त का हरियाणा में पुश्तैनी घर है।  संजय दत्त के पिता कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके है। इससे पहले संजय दत्त कई बार इनेलो नेता नेता अभय सिंह चौटाला के चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा आ चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने फिल्म के सेकंड लीड अभिनव सिंह उर्फ गेमपापी को किया लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 09 अप्रैल 2024। मच अवेटेड फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स द्वारा हाल ही में रिलीज किए गए टीजर से सभी को फिल्म की ग्रिपिंग और शॉकिंग स्टोरी की झलक देखने मिली। इस झलक में कई नए चेहरों को भी लॉन्च […]

You May Like

शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ बनी मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल....|....गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना भी वैवाहिक क्रूरता....|....बांधवगढ़ के जंगल में फिर गूंज रही गौर की मौजूदगी....|....एफआईआर के बाद निलंबित टीआई बोले- ‘हर पुलिसवाला सब कुछ नहीं कह सकता’....|....सोलन के मालरोड पर कांग्रेस का अनोखा विरोध....|....दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे....|....विनीत मिनोचा हत्याकांड: ‘40 लाख का कर्ज, कैसीनो की लत’....|....सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य, जो कभी सत्य नहीं होता....|....मुंह की बदबू से दांत दर्द तक, लौंग दूर कर सकता है मुंह की कई परेशानियां....|....शूटिंग में आया एक और पदक