राहुल गांधी के वियतनाम जाने पर विवाद, भाजपा ने बताया दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2024। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन बाद से भाजपा व कांग्रेस में शुरू वार-पलटवार का दौर सोमवार को भी जारी रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वियतनाम यात्रा पर जाने को भाजपा ने डॉ. सिंह का अपमान बताते हुए कहा कि देश जब उनके निधन पर शोक मना रहा है, राहुल नए साल का जश्न मनाने विदेश चले गए। कांग्रेस ने इसे मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति करार दिया। कहा, अगर राहुल निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो इससे किसी को क्या परेशानी है? भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि राहुल और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। डॉ. सिंह के प्रति राहुल के असम्मान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया, राहुल ने डॉ. सिंह के निधन का सियासी फायदा उठाया।  वहीं, कांग्रेस नेता मणिक्कम टैगोर ने कहा, जिस तरह से केंद्र सरकार ने डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यमुना तट पर जगह देने से इन्कार कर दिया, वह शर्मनाक था।  

परिवार की निजता का रखा ध्यान
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि डॉ. सिंह के परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए उनके अस्थि विसर्जन में पार्टी या गांधी परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ। डॉ. सिंह की अस्थियां उनके परिवार के सदस्यों ने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार  यमुना में विसर्जित कर दीं। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील मौके पर कांग्रेस या गांधी परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ, जो कि पार्टी के लिए खासा शर्मनाक है।

कांग्रेस ने किया नरसिंह राव का अपमान : के कविता
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर राजनीतिक हलकों में मचे बवाल के बीच भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता ने कांग्रेस पर पूर्व पीएम पीवी नरसिंह राव का दिल्ली में अंतिम संस्कार न करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने नरसिंह राव का अनादर किया है।

कविता ने कहा, यह सर्वविदित तथ्य है कि कांग्रेस सरकार ने राव की अनदेखी की है और उनका अपमान किया है। उन्होंने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। तेलंगाना में हमने उनका सम्मान किया है। हमने उनकी जन्म शताब्दी मनाई। हमने यहां हैदराबाद में एक विशाल स्मारक बनवाया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में हो रही चर्चा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने मांग की कि दिल्ली में उनके और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव के लिए एक स्मारक बनाया जाना चाहिए। कविता ने कहा, मनमोहन सिंह के बारे में जो भी चर्चा हो रही है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 

Leave a Reply

Next Post

स्पैडेक्स के प्रक्षेपण पर केंद्रीय मंत्री ने जताई खुशी, कहा- अंतरिक्ष में डॉकिंग करने वाला भारत चौथा देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 दिसंबर 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) को लॉन्च किया। स्पैडेक्स मिशन के सफल प्रक्षेपण पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत स्वदेशी रूप […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप