कांग्रेस के आरोपों पर रमन सिंह की प्रतिक्रिया खोखली- शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/11 अगस्त 2020। आज कांग्रेस नेताओं द्वारा रमन सिंह जी पर लगाये गये दस्तावेज सहित सप्रमाण आरोपों पर रमन सिंह की प्रतिक्रिया को कांग्रेस ने खोखला निरूपित किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अपने खिलाफ दस्तावेजी सबूत के सामने आने से रमन सिंह बौखला गये है। रमन सिंह ने इसी बौखलाहट में झूठे एवं निराधार आरोप लगाये। रमन सिंह जी के सरकार में रहते हुये भी जब भी कांग्रेस ने आरोप लगाये, दस्तावेजी सबूतों और प्रमाणों के साथ लगाये है। नान घोटाला, पनाम पेपर्स, प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, अंतागढ़ में लोकतंत्र की हत्या, बस्तरिया लोगों पर अत्याचार, अनाचार हर आरोप के साथ कांग्रेस ने दस्तावेज और प्रमाण जारी किये। आज रमन सिंह द्वारा कांग्रेस की सरकार पर लगाये गये आरोप असत्य, निराधार और स्वयं के खिलाफ प्रमाणिक दस्तावेजी सबूत सामने आने की बौखलाहट में लगाये गये मिथ्या आरोप है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने रमन सिंह के आज के ताजातरीन बचाव को खारिज करते हुये पूछा है कि रमन सिंह जी के परिवार में सोना-चाँदी अंडे देते है क्या? 23 तोला सोना बढ़कर 57 तोला हो गया, 55 तोला सोना बढ़कर 235 तोला हो गया, 8 किलो चांदी 18 किलो हो गयी तो संपत्ति बढ़ी है कि नहीं? रमन सिंह जी बतायें कि 28 लाख का कर्ज पटा है कि नही। रमन सिंह जी के बैंक खाते में पैसे 5 लाख से बढ़कर एक करोड़ से ज्यादा हो गये। हिन्दु परिवार के खाते में जमा रूपये 6017 से बढ़कर 15 लाख 26 हजार हो गये। रमन सिंह जी इसे मात्र संपत्ति की कीमत बढ़ना कैसे कह सकते है? रमन सिंह जी के परिवार में सोना-चांदी अंडे देते है क्या?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सब कुछ पब्लिक डोमेन में है यह कहकर रमन सिंह ने निहायत ही खोखला बचाव किया है। सब कुछ अगर पब्लिक डोमेन में है तो रमन सिंह जी कांग्रेस के इस सवाल का जवाब क्यों नहीं देते कि उनकी संपत्ति 10 गुना कैसे हो गई ? कांग्रेस ने रमन सिंह जी द्वारा हर चुनाव में दिए गए शपथ पत्रों के आधार पर उनसे साफ सुस्पष्ट सवाल पूछे हैं जिसका रमन सिंह के पास कोई जवाब नहीं है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सब कुछ पब्लिक डोमेन में है बोलकर रमन सिंह जी जनता के इन सवालों का जवाब देने की अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते कि 27 लाख रुपए सालाना की आय के बाद संपत्ति कई गुना कैसे बढ़ गई ? सोना चांदी कैसे बढ़ गया? कौन सा पत्थर मिला था रमन सिंह जी को इसका जवाब तो उनको देना होगा। आकांक्षी जिलों के विकास के नाम पर आदिवासी इलाकों के विकास के लिए आने वाली करोड़ों रुपए की राशि रमन सिंह शासनकाल में हजम कर ली गई। पैसा कहां से आया ? क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी ने उगला सोना चांदी? बैंकों में पैसा कैसे बढ़ता गया और आय से अधिक संपत्ति कहां से आई? रमन सिंह जी सब कुछ पब्लिक डोमेन में है यह कहकर इस जांच से और इन सवालों का जवाब देने से बच नहीं सकते।

Leave a Reply

Next Post

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण बनेंगे स्वावलम्बी: श्री लखमा : उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 11 अगस्त 2020। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज जिले के डूूबान क्षेत्र के ग्राम तिर्रा में 11.85 लाख रूपए की लागत से निर्मित दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें छः लाख 85 हजार […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय