कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की प्रभारी श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी छत्तीसगढ़ आई है। वे कल से भाजपा कार्यालय में बैठकें ले रही। खबरे आई कि बिना बुलाए मिलने वाले को फटकार लगा रही है। एक फरमान भी जारी हुआ है कि कोई भी बिना बुलाए पार्टी कार्यालय नहीं आएगा। जिस कार्यकर्ता के दम पर सरकार में आए है आज उन्हीं कार्यकर्ताओं से परहेज क्यों।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसी भी दल के पार्टी दफ्तर में पहला हक कार्यकर्ता का होता है। विपक्ष में रहते कार्यकर्ता को देवतुल्य बताने वाले आज सत्ता में है तो कार्यकर्ता को पार्टी दफ्तर नहीं आने देना चाहते। यह भी खबर आई है कि स्मृति ईरानी के सामने वरिष्ठ नेताओं ने सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाला है। सरकार के भ्रष्टाचार को ले कर खूब शिकायतें भी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज के अखबार में खबर छपी है कि चावल की कीमत 30 रू., दाल 50 रू., महंगी शक्कर की कीमत बढ़ गयी है। स्मृति ईरानी महंगाई के खिलाफ आंदोलन करके सुर्खियों में रही है। 13 रुपए प्रति किलो शक्कर का वायदा उन्होंने ही किया था, अब अवसर है अपने वायदे निभाये, प्रदेश की जनता झोला लेकर खड़ी है। गैस, सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ सिलेंडर उठाये हुये उनकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी। आज गैस, खाद्य तेल, शक्कर, राशन सामाग्री, कपड़ा, साबुन, दवाई सभी के दाम बेतहाशा बढ़े गये है। जब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ आ रही है तो महंगाई पर उनसे जवाब मांगने का समय है। मोदी की गारंटी में भाजपा ने महिलाओं को 500 रू. में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। स्मृति जी हर महिला को 500 रू. में सिलेंडर दिलवाये, 35 रू. में पेट्रोल- डीजल दिलवाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्मृति जी आज महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही है, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाएं असुरक्षित है। इस पर भी साय सरकार को कुछ निर्देश देगी। प्रतिदिन औसतन 8 से 9 दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, औसतन हर साल 3200 महिलाओं के साथ अत्याचार हो रही है। घर में घुस कर महिलाओं को गोली मारी जा रही है। सरेआम एसिड अटैक हो रहा है, अपहरण और हत्याएं हो रही है, भयमुक्त वातावरण देने में यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस

शेयर करेभाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है, सरकार का नियंत्रण प्रशासनिक अधिकारियों पर नहीं है। अधिकारी नियम कानून को ठेंगा दिखाकर मनमानी कर रहे है। […]

You May Like

एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज....|....‘तुम मेरे हो’ से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, हौसले ने दिखाई मंजिल....|....शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल....|....ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म