हिंसा के बीच राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना को सही ठहराया, कहा- काफी विचार-विमर्श के बाद लिया गया फैसला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 जून 2022। अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध तेज होने के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नए सैन्य भर्ती मॉडल का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हमने काफी विचार -विमर्श के बाद इस योजना का एलान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच गलतफहमी फैलाई जा रही है जिससे यह मुश्किल स्थिति उत्न्न हो गई है। हमारे युवाओं को इस योजना के बारें में समझाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह योजना सैनिकों के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाएगी, यह कहते हुए कि योजना के तहत भर्ती होने वाले कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कुछ लोग इसके बारे में गलतफहमी फैला रहे: राजनाथ सिंह
राजनाथ ने कहा कि कुछ लोग इसके बारे में गलतफहमी फैला रहे हैं। हो सकता है कि लोगों में कुछ भ्रम हो क्योंकि यह एक नई योजना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस योजना को पूर्व सैनिकों के समुदाय सहित लगभग दो साल के विचार-विमर्श के बाद शुरू किया गया था और आम सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि लोगों में देश के लिए अनुशासन और गर्व की भावना हो। 

विरोध राजनीतिक कारणों से हो सकते हैं: राजनाथ 
राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ कुछ विरोध राजनीतिक कारणों से हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों को राजनीति के लिए बहुत सारे मुद्दे चाहिए। लेकिन हम जो भी राजनीति करते हैं, चाहे वह विपक्ष में रहे या सरकार में, वह देश के लिए है। 

Leave a Reply

Next Post

दिनेश कार्तिक को लेकर दिग्गज आमने-सामने, गौतम गंभीर से भिड़े पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 जून 2022। भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने तीन मैचों में दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन को देखकर कहा था कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं रखा जाना चाहिए। गंभीर ने कहा था कि, ”कार्तिक के लिए प्लेइंग इलेवन […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ