उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे का अपहरण, 5 करोड़ की फिरौती मांग से हड़कंप; इन पर बढ़ रही आशंका

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची/जमशेदपुर 16 जनवरी 2026। झारखंड में किडनैपिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। जमशेदपुर के प्रमुख उद्योगपति और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने विदेशी नंबर से इंटरनेट कॉलिंग के जरिए परिवार से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय देवांग गांधी आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर (+62-831-94765544) से व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार कॉल आए, लेकिन व्यस्तता के कारण वे कॉल रिसीव नहीं कर सके। दोपहर करीब दो बजे जब वे घर लौटे और बेटे कैरव से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।

देवांग गांधी ने विदेशी नंबर से आए संदेश को देखा
परिवार ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि कैरव न तो बैंक पहुंचा और न ही अपनी कंपनी गया। इसके बाद देवांग गांधी ने विदेशी नंबर से आए संदेश को देखा, जिसमें कैरव गांधी के अपहरण और 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग का उल्लेख था।मामले की गंभीरता को देखते हुए बिष्टुपुर थाना पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। देवांग गांधी के बयान के आधार पर जांच शुरू की गई है। कैरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी के लिए झारखंड पुलिस ने सात विशेष जांच टीमें गठित की हैं। ये टीमें झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

वाहन की फॉरेंसिक जांच की जा रही
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड व सर्विलांस के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। साइबर सेल विदेशी नंबर के वास्तविक स्रोत का पता लगाने में जुटी है। वहीं, कैरव गांधी की कार सरायकेला जिले के कादरबेड़ा स्थित सिल्वर स्टैंड क्षेत्र के पास एक खाई में बरामद की गई है। कार के अंदर चाबी भी मिली है। वाहन की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कैरव गांधी ने बैंक ऑफ इंडिया से 25 लाख रुपये का नकद लेनदेन किया था। इसके बाद परिजनों को अपहरण की आशंका हुई और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कड़ी निंदा की
पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे किसी संगठित आपराधिक गिरोह का हाथ हो सकता है, जो संभवतः बिहार से सक्रिय है। घटना को लेकर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कड़ी निंदा की है। चेंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य में निवेश और रोजगार के माहौल को प्रभावित करती हैं। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहिन ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में खुलेआम हत्या और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर जनआंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही कैरव गांधी को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

धनबाद में दिनदहाड़े बच्चे को छीनने की कोशिश, बस स्टैंड पर मचा हंगामा; हिरासत में महिला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धनबाद 16 जनवरी 2026। झारखंड में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की घटनाओं से उपजे डर के बीच गुरुवार को धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक बस स्टैंड पर दिनदहाड़े एक गंभीर घटना सामने आई। यहां एक 9 वर्षीय बच्चे को उसकी मां […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान