एक बार फिर बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत, जल्द होगी सर्जरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के करोड़ों फैंस हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर बिग बी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने ब्लॉग में अपनी सेहत को लेकर अपडेट देते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के एक ब्लॉग के जरिये ये सामने आया है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी (Surgery) करवानी पड़ेगी। उन्होंने लिखा- मेडिकल कंडीशन…सर्जरी…ज्यादा कुछ नहीं लिख सकता।

अमिताभ का इतना लिखना ही फैन्स की दिल की धड़कनों को बढ़ाने वाला साबित हुआ। सभी को यही डर सता रहा है कि आखिर अमिताभ बच्चन को अचानक क्या हो गया है? ऐसी कौन सी मेडिकल कंडीशन आ पड़ी है कि एक्टर को सर्जरी करवानी पड़ रही है।

सोशल मीडिया पर जरूर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी इस बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है। अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है और हर कोई सिर्फ एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि सर्जरी होने वाली है या हो चुकी है। अब लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान इतने घायल हो गए थे कि उनकी जान पर बन आई थी। तभी से अमिताभ की तबीयत बेहद नाजुक रहने लगी है और वह समय-समय पर हॉस्पिटल में भर्ती होते रहे हैं। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म ‘चेहरे’, ‘झुंड़’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

मेरठ किसान महापंचायत में केजरीवाल की हुंकार, किसानों के लिए डेथ वारंट हैं ये तीनों कृषि कानून

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मेरठ 28 फरवरी 2021। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मेरठ में किसान महापंचायत की। केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा ये तीनों कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। उन्होंने […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा