विभागों के बंटवारे पर बोले मंत्री श्याम बिहारी, ‘जो मिलेगा, उसे उपजाऊ बना दूंगा’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मन्नेद्रगढ़ 26 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गृह जिले मनेन्द्रगढ़ पहुंचे। मनेन्द्रगढ़ से विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे पर जवाब दिया है। मंत्रालय बंटवारे को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा है कि मैं किसान का बेटा हूं। चट्टान में हम फसल उगाते हैं। मुझे कोई भी मंत्रालय मिलेगा। उसे हम उपजाऊ बनाकर नई पहचान दिलाएंगे। बता दें कि कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मनेन्द्रगढ़ कलेक्ट्रेट के पास कृषि उपज मंडी समिति मैदान में आयोजित किसानों को बोनस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस वितरण किया। 

वहीं कई सरकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति पत्र भी बांटे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद श्याम बिहारी जायसवाल पहली बार किसी सरकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। तो इस दौरान जब उनसे यह सवाल पर कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आप बतौर मुख्य अतिथि किसानों के कार्यक्रम में पहुंचे हैं। 

कहीं ना कहीं यह न माना जाए कि आप कृषि मंत्रालय संभालने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा जो भी मंत्रालय मिलेगा। उसमें बेहतर करने की कोशिश करूंगा। मैं किसान का बेटा हूं। हम चट्टानों में फसल उगाते हैं जो भी मंत्रालय मिलेगा। उसे उपजाऊ बनाकर एक नई पहचान देंगे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में आज मनाया जा रहा वीर बाल दिवस, रायपुर समेत कई शहरों में हो रहे विविध कार्यक्रम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन पर आज मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम समेत कई शहरों में आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी