फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसे शातिर, कही ऐसी बात कि डर गए लोग; लाखों की चोरी कर हुए फरार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 06 नवंबर 2025। उतई थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मी बनकर लाखों रुपये के चोरी की घटना सामने आई है। दरअसल, आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसे और उसके परिवार वालों को धमकाया कि उनके घर में ड्रग्स और गांजा छुपाकर रखा गया है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल दिया और अलमारी में रखे आभूषण चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा में रहने वाली टामिन बंजारे के घर स्कूटी में दो युवक गाड़ी को गली में खड़ा करके पैदल ही उसके घर पहुंचे और बोले कि हम लोग पुलिस वाले हैं। तुम लोग ड्रग्स और गांजा बिक्री का काम करते हुए। तुम लोगों के खिलाफ पाटन थाना में बहुत शिकायत हैं और डराने धमकाने लगे। इसके बाद घर की जांच करने की बात कही। जांच के नाम पर परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। पहले सामने कमरे व पूजा घर में जाकर जांच की। इसके बाद पीछे के कमरे में पहुंच गए जहां अलमारी रखी थी। उसकी चाबी मांगने लगे। जिसका विरोध करने पर महिला पुलिस बुलाने की धमकी देकर डराने-धमकाने लगे। इससे घबराकर चाबी दी। सभी कमरों की जांच के बाद आरोपी चले गए। उनके जाने के बाद सामान चेक किया गया तो अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछिया और कान का झुमका एक छोटा पर्स गायब मिला रखा था। घर वालों के जब तक लूट का एहसास हुआ तब तक शातिर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

17 लाख की इनामी नक्सली कमला ने किया आत्मसमर्पण, 12 घंटे पैदल चलकर पहुंची पुलिस के पास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 06 नववंबर 2025। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से पुलिस को चकमा देती फिर रही 17 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ ऊंगी उर्फ तरुणा (30 वर्ष) ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। उसने यह सरेंडर पुलिस अधीक्षक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण