रामायण से सोने-चांदी तक, डॉ. खोजा की भविष्यवाणियों ने मचाई हलचल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
अनिल बेदाग
मुंबई, 22 अगस्त 2026। भविष्य को लेकर उत्सुकता हमेशा लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन जब भविष्यवाणियां वास्तु, ज्योतिष, अंकशास्त्र, हस्तरेखा और फेस रीडिंग जैसी विधाओं के विशेषज्ञ की ओर से हों, तो चर्चा और तेज हो जाती है। गोल्ड मेडलिस्ट वास्तु विशेषज्ञ, पीएचडी धारक और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके डॉ. खोजा इन दिनों अपनी भविष्यवाणियों को लेकर सुर्खियों में हैं।
डॉ. खोजा ने निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को आने वाले वर्षों की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल होने की संभावना जताई है। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म के साथ उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ की जबरदस्त लोकप्रियता की भी भविष्यवाणी की है।
आर्थिक मोर्चे पर उनका अनुमान है कि वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की बढ़ती रुचि के बीच वर्ष के अंत तक सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल सकती है। 2017 में वास्तु अध्ययन से शुरू हुई उनकी यात्रा ने 2019 में ज्योतिष, हस्तरेखा और फेस रीडिंग तथा 2020 में अंकशास्त्र तक विस्तार पाया। 2022 में वास्तु अध्ययन में पीएचडी और गोल्ड मेडल ने उनकी पहचान को और मजबूत किया। डॉ. खोजा का लक्ष्य स्पष्ट है—‘सुखी भारत’। उनका कहना है कि जीवन उनका सबसे बड़ा शिक्षक रहा है और वे अधिक से अधिक लोगों की सहायता करना चाहते हैं।


