जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी को लेकर भाजपा सड़क पर उतरी, श्रीनगर में हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 15 मई 2026। जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और कुछ नेताओं को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता राम मुंशी बाग पार्क के पास एकत्र हुए थे। वहां से सभी मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कुछ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में सभी को शांतिपूर्वक छोड़ दिया गया और प्रदर्शन समाप्त हो गया।

Leave a Reply

Next Post

जहां कभी एम्बुलेंस पहुंचना भी सपना था, वहां अब डॉक्टर दे रहे दस्तक : बस्तर के जंगलों तक पहुंची स्वास्थ्य क्रांति

शेयर करेकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अहम मुलाकात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर में तेजी से बदल रहे हालात और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट