“AAP बीजेपी के लिए सबसे बड़ा ख़तरा”: विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने मांगा विश्वास मत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 फरवरी 2024। दिल्ली विधानसभा ने आज विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शक्ति प्रदर्शन किया. विधानसभा में विश्वास मत मांगने के दौरान सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “AAP बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, यही वजह है कि उस पर हर तरफ से हमले हो रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में मांगा विश्वास मत

यह दूसरी बार है जब अरविंद केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत मांगा है. 70 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 62 विधायक हैं और बीजेपी के आठ विधायक हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, “सदन में हमारे पास बहुमत है, लेकिन इस विश्वास प्रस्ताव की जरूरत थी क्योंकि बीजेपी AAP विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही थी.”

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर आरोप

शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा था कि AAP के दो विधायकों ने उन्हें बताया कि उनसे बीजेपी के सदस्यों ने संपर्क कर दावा किया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा, “विधायकों को बताया गया कि 21 AAP विधायक पार्टी छोड़ने पर सहमत हो गए हैं और अन्य भी बीजेपी के संपर्क में हैं. उन्होंने विधायकों को बीजेपी में शामिल होने के लिए 25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की. विधायकों ने मुझे बताया कि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. जब हमने अन्य विधायकों से बात की तो हमने पाया कि उन्होंने 21 नहीं, बल्कि सात से संपर्क किया था. वे एक और ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।

“AAP के किसी विधायक ने दल नहीं बदला”

सीएम केजरीवाल ने कहा, ”मैं यह बताना चाहता हूं कि हमारे किसी भी विधायक ने दल नहीं बदला और सभी मजबूती से हमारे साथ बने हुए हैं.” बता दें कि यह दूसरी बार है जब अरविंद केजरीवाल सरकार ने विश्वास मत मांगा है.  70 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 62 विधायक हैं और बीजेपी के आठ विधायक हैं। बता दें कि विश्वास मत से पहले, शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किए गए पांच समन को नजरअंदाज करने पर अरविंद केजरीवाल आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए. कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को करेगी. उस दौरान केजरीवाल को फिजिकली अदालत में पेश होना होगा।

Leave a Reply

Next Post

दिग्विजय बोले- सोनिया गांधी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे कमलनाथ, उनके भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल/जबलपुर 17 फरवरी 2024। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ जी से मेरी बात हुई है। वह कहीं नहीं जा रहे हैं। […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत