मुम्बई में “क्वीन फैशन शो 2023” का भव्य और सफल आयोजन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 18 मई 2023। एमआर खान फ़िल्मस प्रोडक्शन और एमके फिल्म्स टेलीविजन प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत “क्वीन फैशन शो 2023″ का भव्य और सफल आयोजन मुम्बई में किया गया जहां कई हस्तियां शामिल हुईं। निर्देशक एम आर खान, प्रोड्यूसर एमआर खान और एम के राजपूत के द्वारा आयोजित इस शो के मुख्य अतिथि बी एन तिवारी और एसीपी संजय पाटिल थे जबकि यहां नाफ़े खान सहित कई सेलेब्रटीज़ भी हाजिर रहीं। इस फैशन शो में लड़कियों ने रैम्प वॉक किया उनकी हौसला अफजाई की गई। साथ ही बच्चों ने भी यहां अपना हुनर दिखाया। प्रमुख अतिथि बी एन तिवारी और संजय पाटिल ने एम आर खान की कोशिशों की सराहना की और इस शो की सफलता पर उन्हें बेहद शुभकामनाएं दीं।  डायरेक्टर एम आर खान ने कहा कि मैंने जैसा सोचा था यह प्रोग्राम उससे भी बड़ा और कामयाब हो गया। इसमे पूरी टीम की मेहनत शामिल है। हमारे चीफ गेस्ट बी एन तिवारी और संजय पाटिल का बहुत शुक्रिया कि वे अपना कीमती समय निकाल कर यहां आए और हम सब की हिम्मत बढ़ाई। इस कार्यक्रम में एम आर खान की फ़िल्म देखना” का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।

साथ ही इस का टीज़र भी दिखाया गया जिसे सभी ने सराहा। एमआर खान फ़िल्मस प्रोडक्शन और एमके फिल्म टेलीविजन प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म के निर्देशक एम आर खान, के अली खान प्रोड्यूसर एमआर खान और एम के राजपूत, सह निर्माता राकेश लाल, शालू सिंह, गीतकार मोहम्मद राशिद खान, जानवी, कहानीकार मोहम्मद राशिद खान, डीओपी मोहसिन शेख, प्रदीप गोस्वामी, संगीतकार गुरदास म्युज़िक वाला, एडिटर अनिल गुप्ता, सिंगर सृष्टि चक्रवर्ती, एसोसिएट डायरेक्टर रिहाना खान हैं। साथ ही यहां एमआर खान की अपकमिंग फ़िल्म “सुन” का पोस्टर भी अनवील किया गया।  एसोसिएट डायरेक्टर रेहाना खान ने बताया कि देखना और सुन यह दोनों फिल्मे महिला प्रधान सिनेमा है जिनमे महिला सशक्तिकरण की बात दिखाई गई है। इस मे दर्शकों को समाज को महत्वपूर्ण सन्देश दिया गया है। यहां काफी लोगों को अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। फैशन शो की विनर और रनरअप को ताज पहनाया गया। 

क्वीन फैशन शो की विजेताओं में ग्रुप ए (5 से 14) में फर्स्ट रूही, सेकन्ड मोक्ष और थर्ड अयान रहे। ग्रुप बी 18 से 25 साल में फर्स्ट जिया चौधरी, सेकन्ड रीना तोमर और थर्ड दीपा डे रहीं। ग्रुप सी 28 से 50 की उम्र में पहला इनाम सिमरन रानी पठान, दूसरा इनाम अनुपमा श्रीवास्तव और तीसरा पुरुस्कार कविता को मिला। इस अवसर पर “मेरे खुदा” का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।

Leave a Reply

Next Post

जियो स्टुडियोज की फिल्म कच्चे लिंबू में राधिका मदान की गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह से प्रेरित?

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 18 मई 2023। राधिका मदान, रजत बरमेचा और आयुष मेहरा अभिनीत जियो स्टूडियोज की फिल्म कच्चे लिंबू 19 मई को जियो सिनेमा पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है।  फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था जिसने दर्शकों को उत्साहित […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप