राज्यसभा में पहले हफ्ते में मात्र 27 फीसदी काम, 22 तारांकित प्रश्नों के दिए गए जवा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 जुलाई 2022। मानसून सत्र के पहले हफ्ते में राज्यसभा में मात्र 26.9 फीसदी ही कामकाज हो सका। विभिन्न मुद्दों पर हंगामों और इसके चलते सदन के स्थगन से 13 घंटे 28 मिनट का कीमती समय नष्ट हुआ। शुरुआती तीन दिन सदन की कार्यवाही मात्र एक घंटे 16 मिनट यानी 76 मिनट ही चल सकी। हालांकि हफ्ते के अंतिम दो दिनों बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कामकाज में सुधार हुआ और इस दौरान सदन की कार्यवाही 5 घंटे 31 मिनट तक चली।मानसून सत्र के पहले हफ्ते में सदन को 18 घंटे 44 मिनट कामकाज के लिए तय किए गए थे, लेकिन सदन का कीमती वक्त व्यवधान और जबरन स्थगन के चलते खराब हुआ। इस दौरान केवल शुक्रवार को ढाई घंटे की चर्चा हुई जो कि पूरे सप्ताह में सदन के कामकाज के कुल कार्यात्मक समय का 37 फीसदी हिस्सा रहा। इसमें स्वास्थ्य के अधिकार पर निजी सदस्य के विधेयक पर सदस्यों ने चर्चा की।

22 तारांकित प्रश्नों के दिए गए जवाब
हले सप्ताह में सूचीबद्ध 75 में से 22 तारांकित प्रश्नों के सदन में मौखिक जवाब दिए गए। सांसदों ने प्राइवेट मेंबर दिवस के दिन शुक्रवार को 9 निजी विधेयक पेश किए।

Leave a Reply

Next Post

अरुणाचल से लापता 19 मजदूरों में से आठ मिले, 11 का सुराग नहीं, असम के रहने वाले थे सभी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गुवाहाटी 24 जुलाई 2022। अरुणाचल प्रदेश में कुरुंग कुमे जिले से 13 जुलाई को लापता हुए असम के 19 निर्माण मजदूरों में से आठ का पता लगा लिया गया है और उन्हें बचा लिया गया है। उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण