बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में भीषण आग, अब तक 16 लोगों की मौत, 450 से अधिक झुलसे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

ढाका 05 जून 2022। दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश में एक निजी कंटेनर डिपो में विस्फोट के कारण लगी भीषण आग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 450 से अधिक लोग झुलस गए। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बंदरगाह चटगांव से 40 किलोमीटर दूर सीताकुंडू में शनिवार रात एक कंटेनर में आग लगने से हुई।

पुलिस और दमकल कर्मियों सहित सैकड़ों लोग झुलस गए
शनिवार की रात चटगांव के सीताकुंडा उपजिला के कदमरासुल इलाके में स्थित बीएम कंटेनर डिपो में आग लग गई। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, डिपो में आग लगने और उसके बाद हुए विस्फोटों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस और दमकल कर्मियों सहित सैकड़ों लोग झुलस गए। इस घटना में 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम 350 सीएमसीएच में हैं। 

अस्पतालों में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है
चटगांव में स्वास्थ्य और सेवा विभाग के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम ने कहा कि अन्य अस्पतालों में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। वहीं अग्निशमन सेवा के सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान उनके तीन कर्मचारियों की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Next Post

अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन बना रहा है चीन, निर्माण कार्य पूरा करने के लिए रवाना हुए तीन अंतरिक्ष यात्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 जून 2022। अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के लिए चीन जी-जान से मेहनत कर रहा है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक के बाद एक अंतरिक्ष यात्री को भेजा जा रहा है। इसी क्रम में चीन ने आज तीन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण