चैलेंजिंग किरदार करने को पूरी तरह तैयार हैं शालिनी सिंह

शेयर करे

शानदार केक काटकर ऎक्ट्रेस का भव्य बर्थडे सेलेब्रेशन मुम्बई में मनाया गया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 09 जून 2022। मॉडल व ऎक्ट्रेस शालिनी सिंह का भव्य बर्थडे सेलेब्रेशन मुम्बई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में मनाया गया तो यहां उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए बॉलीवुड से कई मेहमान आए। इस अवसर पर शालिनी सिंह काफी खुश, उत्साहित नजर आ रही थीं। इस शुभ अवसर पर एक शानदार केक काटकर उनके जन्मदिन का जश्न मनाया गया। शालिनी सिंह ने अपने हाथों से सभी मेहमानों दोस्तों को केक खिलाया। यहां हाज़िर हुए सभी लोगों ने शालिनी सिंह की खूबसूरती और उनके विनम्र स्वभाव की प्रशंसा की। शालिनी सिंह एक आकर्षक ऑउटफिट में हद से ज्यादा हसीन लग रही थीं। उनके कॉस्ट्यूम और उनके स्टाइल में एक स्वैग था जो लोगों को प्रभावित कर रहा था। 

शालिनी सिंह ने यहां आए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मेरे फैन्स ने मेरा दिन और भी खास बना दिया। यह बर्थडे मेरे लिए सबसे स्पेशल और यादगार रहा।

आपको बता दें कि शालिनी सिंह कमाल की ऎक्ट्रेस हैं। उनका लुक तो काफी अट्रैक्टिव है ही उनके अंदर एक्टिंग की क्षमता भी भरपूर है। वह हर प्रकार के चैलेंजिंग किरदार करने को पूरी तरह तैयार हैं। उनमें एक आत्मविश्वास झलकता है। उनकी आँखोँ की कशिश और जुल्फों का अंदाज़ दीवाना बनाने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

बघेल बोले- दूसरे धर्मों का सम्मान करें, नहीं तो आगे भी मुस्लिम राष्ट्र के सामने छवि खराब होगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 09 जून 2022। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हमें दूसरे धर्मों का सम्मान करना चाहिए। भारत विविधताओं का देश है। यदि आप दूसरों के […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी