मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला मनाने का ये द्वितीय वर्ष महिलाएं बहुत ही उत्साहित – वंदना राजपूत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 अगस्त 2020। आज मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि  सुहागिन महिलाओं का मुख्य व्रत हरितालिका तीज माना जाता है। हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। हरतालिका तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु होने की कामना से करती हैं और कुवारी युवतियां सुंदर पति पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। 

वंदना राजपूत ने कहा कि महिलाएं बहुत ही उत्साहित रहती है क्योंकि ये तीजा- पोला का पर्व मुख्यमंत्री निवास में मनाने को मिलता है। सभी माता बहनों को तीज पोला का उत्सव एक साथ मनाने को मिलता है। मुख्यमंत्री निवास में तीजा- पोला का आयोजन का ये दूसरा वर्ष है, जो पहले कभी भी ऐसा तीजा पोला का  आयोजन नही होता था। सुहागिन महिलाओं का मुख्य व्रत हरितालिका तीज है। पहले कामकाजी महिलाओं को तीजा उपवास में भी छुट्टी नहीं मिलता थ,  निर्जला उपवास रहकर भी काम में जाना पड़ता था बहनों के कष्ट को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समझा और तीजा पर्व के अवकाश दिलाया जिसके कारण नौकरी पर कार्यरत महिलाएँ टेंशन से फ्री होकर तीजा क  उपवास रख पाते है।

वंदना राजपूत ने कहा कि तीजा त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश डेढ़ दशक पहले हो जाना चाहिये था, दुर्भाग्यजनक है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को राज्य के तीज त्योहार और स्थानीय लोगों की भावनाओं की कोई परवाह नहीं थी। इसीलिये इस दिशा में रमन सरकार ने कभी सोचा ही नहीं था। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य की कामकाजी महिलाओं सहित तीजा उपवास रहने वाली तीजहारिनों में बहुत खुशी रहती है और अपने भाई भूपेश बघेल को धन्यवाद देती है।

Leave a Reply

Next Post

रमन सिंह छत्तीसगढ़ी भाषा संस्कृति से नफरत क्यो करते है ?- सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करेछत्तीसगढ़ी को 8वी अनुसूची में शामिल किए जाने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मांग का रमन विरोध कर रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने के लिए प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र का रमन सिंह […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी