मोदी सरकार के कुप्रबंधन से देश मे 20 लाख से अधिक लोग कोरोना प्रभावित 20 लाख करोड़ का अर्थव्यवस्था तबाह 10 करोड़ हाथ हुए रोजगार विहीन- शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/10 अगस्त 2020। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार के कुप्रबंधन का दुष्परिणाम है देश मे कोरोना संक्रमण प्रभावितों की संख्या 20 लाख पार हो गयी, 20 लाख करोड़ का अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई, 10 करोड़ हाथ रोजगार विहीन हो गए। मजदूर सड़को पर भटकते रहे। कोरोना संकट में भी मोदी सरकार ने गरीब मजदूरों, छात्रों, कामकाजी महिलाओं, दिव्यांगजनो को कोई राहत पैकेज नही दिया कोई आर्थिक मदद नही की। कोरोना महामारी से लड़ने जनसहयोग के लिए बनाई गई पीएमकेयर फ़ंड से भी राज्यो को कोई खास मदद नही मिला। पीएमकेयर फ़ंड भी भाजपा समर्थित चंद उद्योगपत्तियो का राहत पैकेज बन गया भाजपा के लिए कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की काली कमाई का जरिया बन गया। कोरोना संकटकाल में, गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग लगातार कोरोना की पीड़ा झेल रहा है रोजी रोजगार की गम्भीर संकट उत्तपन्न हो गई है। देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। 10 करोड़ हाथ रोजगार विहीन हो गए। संकटकाल में मजदूरों को रेल की सुविधा नहीं दी। सड़क में पैदल चलना पड़ा, खाने के लिये, मजदूरी के लिये, इलाज के लिये गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग को तरसना पड़ा। छोटे दुकानदार उन दुकान में नौकरी करने वाले लोग निजी संस्थानों में नौकरी करने वाले लोग, मध्यम वर्ग के लोग बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुये है। यह दुर्भाग्य की बात है कि मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग के लिये कोई चिंता ही नहीं किया। गरीबों के लिये गरीब कल्याण योजना लागू की लेकिन छत्तीसगढ़ को उससे बाहर रखा, राजनैतिक कारणों से। इस प्रकार मोदी सरकार गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग इन दोनों के खिलाफ लगातार काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार के कुप्रबंध के कारण कोरोना देश भर में फैला उसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग को झेलना पड़ा। कोरोना से बुरी तरह से प्रभावित गरीबों, प्रवासी मजदूरों, किसानों, भूमिहर कृषि मजदूरों,  दिहाड़ी मजदूर काम करने वालों और जिन लोगों ने अपनी नौकरी खोई है। जिनकी नौकरी गई है, जिनकी छटनी हुई है, वो लोग अलग है। अपंजीकृत व्यवसायियों, असंगठित क्षेत्र के वो लोग, जिनकी नौकरी चली गई है, स्वरोजगार करने वालों, दुकानदार और वह मध्यम वर्ग, जिसका पैसा समाप्त हो चुका है और वो ऋण लेने के लिए मजबूर है। मोदी सरकार ने इन सबके दर्द, वेदना की  अनदेखी कर उन सबसे मुंह फेर लिया है।सिर्फ 4 घंटे के नोटिस पर मोदी सरकार ने पूरे देश का लाक डाउन कर दिया। रेल, बस सब यातायात के साधन बंद कर दिये। लाखों मजदूर भाई और बहन सैकड़ों हजारों किलोमीटर का सफर तय कर थके हारे भूखे प्यासे बगैर राशन बगैर दवाई बच्चों को गोद में उठाए और थोड़ी बहुत जमा पूंजी सामान और लॉक डाउन के कारण हुआ कर्ज भी पीठ पर लादकर पांव में छाले लेकर जब अपने घर गांव वापस जा रहे हैं तो उनको घर पहुंचाने की जवाबदारी देश की सरकार की थी।

Leave a Reply

Next Post

रमन भाजपा सरकार ने जंगल मे रहने वाले 5 लाख परिवार को नही दिया था वन अधिकार पट्टा - धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/10 अगस्त 2020। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि पूर्व की रमन भाजपा सरकार ने वन क्षेत्र में रहने लोगों के जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने भाजपा समर्थित उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ के वन संपदा खनिज संपदा को सौंपने की नीयत से परंपरागत […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप