धमाके के साथ बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग, दो की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक आवासीय-सह-व्यावसायिक इमारत में आग लगने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि देर शाम देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता चौक के करीब एक इमारत की दूसरी मंजिल पर आग की लपटें देखी गईं, जिसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकल और एम्बुलेंस के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिसर में प्रवेश करने पर घना धुआं था तथा एक पुरुष और महिला बेहोश पड़े थे, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अन्य को बचा लिया गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। अधिकारी ने बताया, “आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। आग लगने से पहले स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी थी।” उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, आज प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय ठंड लगने लगी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसके वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान