19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती मनायी जायेगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 18 नवंबर 2020। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती 19 नवम्बर 2020 (गुरूवार) को मनाया जायेगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 11ः30 बजे  कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शिरकत करेंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने आदेश जारी कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई है। विदित है कि स्व इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय,साहसपूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिये सदैव याद किया जाता है। प्रधानमंत्री पद पर लंबी अवधि के दौरान उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे-बैंको को राष्ट्रीयकरण, प्रीवीयर्स की समाप्ति, गरीबी हटाओ एवं हरितक्रांति कार्यक्रम। उनके द्वारा प्रारंभ किया गया 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनकी जीवन स्तर को उंचा उठाना था। वे प्रतिक्रियावादियों की विरोधी थी और राष्ट्रीय सामंजस्य के लिये सदैव प्रयत्नशील रही है।

श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश की सर्वांगीण उन्नति, विकास, खुशहाली और देश की एकता बनाये रखने के लिए उन आदर्शों की रक्षा के लिए तथा दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी । इन्हीं आदर्शों पर हमारे गणतंत्र की एकता तथा अखण्डता टिकी हुई है। इस अवसर पर समस्त जिला, ब्लाक मुख्यालयों में प्रार्थना सभाएं, उनकी मूर्ति, चित्र पर मार्ल्यापण, पुष्पांजलि अर्पित कर सभा एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।

विचार गोष्ठियों में श्रीमती इंदिरा जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में गरीब, महिलाओं, बच्चों एवं उपेक्षितों के हितों में किए गए कार्यक्रमों का उल्लेख किया जायेगा और देश को मजबूत एवं संगठित बनाने के उनके प्रयासों पर भी प्रकाश डाला जायेगा। कार्यक्रम में सामजसेवी संस्थाओं, स्वंयसेवी संस्थाओं तथा कांग्रेस समर्थित संस्थाओं, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठों एवं सभी कांग्रेसजनों की भागीदारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण का करेंगे भूमिपूजन

शेयर करेकृषि विश्वविद्यालय के समीप 4 एकड़ भूमि में बनेगा भवन प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को मिलेगी एक बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 18 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'