शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 12 मार्च 2026। गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने घोषणा की कि वे धर्म की रक्षा के लिए शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना बनाएंगे जो संत समाज में व्याप्त अशास्त्रीयता और अधर्म को दूर करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक समाज में धर्मनिरपेक्ष शपथ नहीं, बल्कि धर्म की शपथ ही चलेगी और अगर परिस्थितियां बनीं तो फिर शस्त्र उठाने से भी परहेज नहीं करेंगे। कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में देशभर से जुटे संत, धर्माचार्य और गो रक्षकों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि साधु समाज में भी विकृतियां आ रही हैं। अखाड़ा परिषद के बहुत से महंतों और साधुओं ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के साथ हैं, शंकराचार्य के साथ नहीं हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जब अखाड़े हमारे साथ नहीं हैं तो अब हम अपनी अलग सेना बनाएंगे।

कहा, हम शंकराचार्य चतुरंगिणी की स्थापना करेंगे। शंकराचार्य ने कहा कि दोहरा चरित्र किसी संन्यासी या योगी का नहीं हो सकता। शंकराचार्य ने प्रयागराज में माघ मेले में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वेद पढ़ने वाले बटुक क्या लाठी और आपके जूते के योग्य थे जो उनके साथ अन्याय किया गया। उन्होंने जनता को आगाह किया कि कसाई ही हत्यारा नहीं है, बल्कि गो वध की अनुमति देने वाला और मौन रहने वाला भी उसी पाप का भागी है।

गोरखपुर से होगी गविष्ठि यात्रा की शुरुआत
शंकराचार्य ने कहा कि समग्र गविष्ठि गोयुद्ध यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा तीन मई से 23 जुलाई तक चलेगी। इसका प्रारंभ गोरखपुर से होगा। गोरखपुर में ही संपन्न होगी। 24 जुलाई को फिर से कांशीराम स्मृति स्थल पर बड़ी सभा होगी।

सनातन की सुप्रीम कोर्ट हैं शंकराचार्य
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन की सुप्रीम कोर्ट हैं शंकराचार्य। गो माता की रक्षा के साथ हमें सनातन की रक्षा का भी संकल्प लेना होगा।

Leave a Reply

Next Post

सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 12 मार्च 2026। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी दलों की बैठक बुलाई थी। एक दिन पहले AIMIM के बिहार प्रमुख अख्तरूल ईमान ने […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज