स्वास्थ्य मंत्री की गैर जिम्मेदारी से बस्तर में मलेरिया फैल रहा- दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 31 जुलाई 2026। बस्तर में मलेरिया के फैलाव के लिये स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही जिम्मेदार है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बस्तर संभाग में मलेरिया के फैलाव और कांकेर के आदिवासी हॉस्टल में तीन बच्चों की मृत्यु के लिये सीधे जवाबदार है। 

 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार से  सवाल किया है की पिछले 3 वर्षों में डबल इंजन  सरकार  द्वारा प्राप्त  राशि का विकेंन्द्रिकरण क्यों नहीं किया आदिवासी हितों का ढोंग करने वाली राज्य सरकार ने स्थानीय स्तर पे खनिज निधि या सीएसआर मद से खरीदी क्यों नहीं की, प्रदेश की जनता डबल इंजन सरकार के केंद्र के मंत्री और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री से यह जवाब चाहती है कि पिछले तीन वर्षों से यह राशि प्राप्त क्यों आबाटित नहीं हुईघ्कमीशन खोर जिला कलेक्टरों ने जिला खनिज मद और कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी से मच्छरदानी खरीदने का आदेश क्यों पूरा नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान में शानदार सफलता प्राप्त करके मलेरिया को एक प्रतिशत से कम दर पर ले आया था कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी स्वयं की पीठ थपथपाते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम में यह कहा था बस्तर में मलेरिया मृत्यु दर दशमलव से नीचे दहाई अंक तक पहुंच गई है कांकेर के हॉस्टल में बच्चों की मृत्यु यह केवल एक अत्यंत ही दुखद दृश्य है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला स्तर पर हो रही भारी कमीशन खोरी को इसका कारण बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मेडिकेटेड मच्छरदानी की रेट पर अधिकारियों को कमीशन मिलना संभव नहीं था इसीलिए मच्छरदानी की खरीदी नहीं की जा सकी! स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मच्छरदानी खरीदी ना होने पर अनभिज्ञता प्रकट करना आग लगने पर कुआं खोदने जैसा उपक्रम है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 साल के भारतीय जनता पार्टी सरकार में नक्सली हिंसा से कम मलेरिया से ज्यादा जवानों की मृत्यु हुई है यह शाश्वत सत्य है। विष्णु देव सरकार की नाकामी कीबेक और मिसाल है यह परिदृश्य मलेरिया मुक्त बस्तर कार्यक्रम में पुनः विफलता से मलेरिया फिर से डरावनी स्थिति की ओर बढ़ गया है  यही स्थिति रही तो ना जाने कितने और मासूमों को अपनी जान गवानी पड़े।

Leave a Reply

Next Post

वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 31 जुलाई 2026। सोशल मीडिया पर आरक्षण को खत्म करने की चल रहे बहस को संघ प्रायोजित षडयंत्र बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि देश के छात्रों और युवाओं के द्वारा उठाए जा रहे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे