विश्वकर्मा जयंती एवं पीएम मोदी के जन्मदिन पर एसईसीएल में 75 श्रमवीरों को किया गया सम्मानित

admin
शेयर करे

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का भी हुआ शुभारंभ, कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 18 सितंबर 2025। एसईसीएल में आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 75 कोयला खनिक श्रमवीरों को सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी समारोह एसईसीएल वसंत विहार स्थित रवीन्द्र भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय शहरी एवं आवासन कार्य राज्य मंत्री तथा सांसद (बिलासपुर) तोखन साहू जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक (बेलतरा) सुशांत शुक्ला जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति, श्रमसंघ प्रतिनिधि, सिस्टा/ओबीसी/एससी-एसटी/एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य, विभागाध्यक्षगण, क्षेत्रों से आए कामगार साथी एवं महिलाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में विश्वकर्मा जयंती एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर एसईसीएल द्वारा शुरू किए गए विश्वकर्मा अवार्ड्स की पहल की सराहना की और कहा देश को ऊर्जावान बनाए रखने में इन श्रमवीरों का अहम योगदान है।

विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में खनिकों का श्रम और समर्पण अनुपम है, इसलिए वे सच्चे श्रमयोगी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने कहा कि आज एसईसीएल के सच्चे विश्वकर्मों हमारे खनिक श्रमवीरों को सम्मानित कर पूरा एसईसीएल परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आगमन पर सभी अतिथियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इसके पश्चात् एसईसीएल की खदानों में ऑपरेशन, मेंटेनेंस, सुपरवाइजरी आदि कार्यों में संलग्न 75 नियमित एवं संविदा कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि द्वारा आज से शुरू हो रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

विश्वकर्मा जयंती अवसर पर एसईसीएल द्वारा श्रमिकों के सम्मान में मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों में “एसईसीएल-17: विश्वकर्मा सेवा संकल्प अभियान” आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्यालय एवं सभी संचालन क्षेत्रों में श्रमिक कल्याण हेतु 17 विविध गतिविधियों का संचालन किया गया। इनमें स्वास्थ्य शिविर, सतर्कता शपथ, रक्तदान, वित्तीय जागरूकता शिविर, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, सुरक्षा जागरूकता, डिजिटल साक्षरता तथा नशामुक्ति जैसे विषयों पर विशेष कार्यक्रम शामिल रहे।

Leave a Reply

Next Post

गेमिंग से आगे बढ़ा विंज़ो, लॉन्च किया विंज़ो टीवी

शेयर करेमाइक्रोड्रामा कंटेंट की सबसे बड़ी लाइब्रेरी (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 सितंबर 2025। भारत का सबसे बड़ा इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म विंज़ो—जो 15 भाषाओं में ईस्पोर्ट्स और सोशल फॉर्मेट्स में 100 से अधिक गेम्स उपलब्ध कराता है और जिसके 250 मिलियन से अधिक यूज़र्स हैं—ने दुनिया की पहली ग्लोबल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप