मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों के हित के लिए कानून बनाएगी तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों? – शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

2014 में मोदी भाजपा ने कहा था कि सरकार बनने पर किसानों को स्वामीनाथ  कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देंगे अब तक नहीं मिला

15 साल तक रमन भाजपा तिहार मनाती रही और किसान पर कर्ज का बोझ बढ़ता रहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को कर्ज मुक्त किया धान की कीमत 2500 रू. क्विंटल दिया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 अक्टूबर 2020। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में किसानों का 11 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। छत्तीसगढ़ में किसानों के फसल का 2500 रू. दाम देने का काम किया और जब केन्द्र सरकार ने रोक लगायी तब राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को पैसा दिये जा रहे है। लगातार किसान हित में छत्तीसगढ़ सरकार फैसले ले रही है और एक और फैसला अधोसंरचना उन्नयन निगम की स्थापना। भाजपा के किसान विरोधी चरित्र, गरीब विरोधी चरित्र, आम आदमी विरोधी चरित्र, छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र के कारण भाजपा को ऐसे जनहित के फैसले रास नहीं आ रहे है और इसीलिये भाजपा इन पर आपत्ति जता रही है। भाजपा का विरोध कांग्रेस के कानून से नहीं कांग्रेस के आयोग से नहीं छत्तीसगढ़ की जनता के हितो से है। भाजपा जन विरोधी छत्तीसगढ़ विरोधी, किसान विरोधी है ये स्पष्ट हो गया है। 

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा ने किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों बंधुआ बनाने की साजिश रची है। कान्ट्रेट फार्मिंग के नाम से और न्यूनतम समर्थन मूल्य से वंचित करके और ऐसे समय में छत्तीसगढ़ सरकार अपने संवैधानिक दायरे में रहकर संविधान में जो राज्यों की सूची में कृषि है उसमें कोई कानून बनाने जा रही है। भाजपा शपथ पत्र की बात करती है। भाजपा के शपथों का, भाजपा के पत्रों का और भाजपा के किसान विरोधी राजनीति को पूरा देश, पूरे देश के किसान समझ चुके है। देश में किसानों में और आम लोगो में गुस्सा उबल रहा है। भाजपा जमाखोरी, मुनाफाखोरी को कानून बनाकर उसकी छूट देना चाहती है। अपनी कंपनियों को और अगर छत्तीसगढ़ सरकार उसको रोकने के लिये कोई कानून बना रही है। किसानों का शोषण रोकने के लिये कांग्रेस सरकार कानून बनाने जा रही है तो अब भाजपा शपथ पत्र की बात करती है। 

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि संविधान में कृषि राज्य का विषय है और राज्य सरकार जो किसानों की उपज को लेकर कानून बना रही है तो इससे भाजपा को क्यों आपत्ति है? दरअसल भाजपा ने अंबानी, अडानी को पूरी खेती और फसलो का अधिकार किसानों से कान्ट्रेट फार्मिंग करके किसानों को इन कंपनियों को बंधुबा बनाने का सौदा ले लिया है। इस किसान विरोधी आचरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार कानून बना रही है अपने संविधान प्रदत्त अधिकार क्षेत्र में कानून बना रही है तो इससे भाजपा को तकलीफ हो रही है। ये तकलीफ भाजपा के किसान विरोधी रवैय्ये और ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह किसानों को गुलाम बनाने की साजिश का जीता जगता सबूत है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस का मोदी सरकार के किसान विरोधी तीन काला कानून के खिलाफ वर्चुवल किसान सम्मेलन आज : धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेप्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ऑनलाइन किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 अक्टूबर 2020। कांग्रेस के 36 जिला संगठन एवं 307 ब्लाक संगठन मुख्यालय में एक साथ ऑनलाइन मोदी सरकार के किसान विरोधी तीन काला कानून के खिलाफ कांग्रेस का किसान […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप