दंतेवाड़ा में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: गोलीबारी में माओवादियों के कैम्प ध्वस्त, सामान छोड़कर भागे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दंतेवाड़ा 16 मार्च 2023। दंतेवाड़ा में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच 40 मिनट तक मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई के सामने माओवादी ज्यादा देर टिक नहीं सके और सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। कार्रवाई में माओवादियों के कैम्प ध्वस्त कर दिए गए। मौके पर पुलिस को भारी मात्रा विस्फोटक व अन्य सामान मिला है।  15 मार्च बुधवार सुबह  जिला दंतेवाड़ा मालेवाही थाना से  डीआरजी दंतेवाड़ा का दल नक्सल विरोधी अभियान पर मंगनार की दिशा में रवाना हुआ था। अभियान के दौरान लगभग सुबह सात बजे दंतेवाड़ा डीआरजी टीम द्वारा ग्राम मंगनार, गुफा एवं कोहबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल-पहाड़ियों में पूर्वी बस्तर डिवीजन माओवादियों के डेरा की सूचना मिली जिसपर घेराबंदी की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान डीआरजी पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। लगभग 40 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई से पस्त होकर माओवादियों द्वारा डेरा खाली कर दिया और जंगल की आड़ लेकर मौके से भाग गये।

मुठभेड़ स्थल से  बड़ी मात्रा में माओवादियों के कैम्पिंग सामान, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, विस्फोटक सामान एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। आसपास के इलाके में सर्चिंग के लिए सीआरपीएफ 195वीं वाहिनी एवं दंतेवाड़ा डीआरजी की अतिरिक्त टीम रवाना की गई है।

Leave a Reply

Next Post

आज सुबह से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में बूंदाबांदी, तापमान में आएगी गिरावट…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 16 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने फिर करवट ली है। कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर, कोरबा सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य में कई जगहों पर आज हल्की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण